अमेरिका ने पाक समर्थित ‘टीआरएफ’ को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार
अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 hours ago
59
0
...

अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग पर ऐसा फैसला लिया गया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।


अमेरिका द्वारा पाकिस्‍तान समर्थित ‘टीआरएफ’ को आतंकी संगठन घोषित करना भारत की बड़ी जीत


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का पीड़ितों के प्रति न्याय करार दिया। मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, ‘लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक मुखौटा और प्रॉक्सी, टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह 2008 में मुंबई हमलों के बाद लश्कर का भारत में नागरिकों पर किया गया सबसे घातक हमला था।’


आगे लिखा, ‘टीआरएफ ने भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है, जिनमें 2024 का हमला भी शामिल है। अमेरिकी सरकार का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के पहलगाम हमले के प्रति न्याय का आह्वान है। यह कार्रवाई हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’ विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले की कड़ी निंदा करने वाले ट्रंप ने टीआरएफ हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था और “इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया था।”


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रुबियो के साथ अपनी बैठकों और पिछले महीने वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में टीआरएफ हमले का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों और अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें टीआरएफ की भूमिका से अवगत कराया था।


भारत सरकार ने 5 जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया था


टीआरएफ एक आतंकी संगठन है जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। यह ऐसे लोगों को भर्ती करता है जो आम तौर पर नागरिक लगते हैं, लेकिन गुप्त तरीके से आतंकी गतिविधियों में शामिल होते हैं। इन्हें हाइब्रिड आतंकवादी कहा जाता है। भारत सरकार ने 5 जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया था।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
अमेरिका ने TRF को ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया, भारत ने सराहा
भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF को अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का शुक्रवार को स्वागत किया। मंत्रालय ने कहा कि यह 2008 में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए मुंबई हमलों के बाद भारत में आम लोगों पर किया गया सबसे घातक हमला था।
21 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
यूक्रेन में बड़ा सियासी फेरबदल, जेलेंस्की ने ट्रंप से मिनरल डील करने वाली यूलिया को बनाया पीएम
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए देश के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया है। वित्त मंत्री और अमेरिका के साथ मिनरल डील की प्रमुख वार्ताकार यूलिया स्विरिडेन्को को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
60 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
नाटो प्रमुख को भारत का कड़ा जवाब, कहा- नहीं चलेंगे दोहरे मापदंड
भारत ने नाटो प्रमुख को दोहरे मापदंडों पर खरी-खरी सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने रूस से व्यापारिक रिश्तों पर दी गई धमकी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंत्रालय ने ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि फैसले बाजार और वैश्विक हालातों के अनुसार लिए जाते हैं।
63 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सिंधु जल संधि विवाद में ऐसे ही नहीं कूद रहा चीन, भारत के खिलाफ कैसे बनेगा खतरा
जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने 1960 से चली आ रही सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का फैसला किया तो पाकिस्तान बौखला उठा था। इस संधि के लागू होने के बाद 65 वर्षों में भारत और पाकिस्तान ने कई जंग लड़ी, लेकिन यह जारी रही। लेकिन इस पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने साफ कर दिया कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते। सिंधु जल समझौते के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच लगातार तनातनी बनी हुई है, लेकिन भारत अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
64 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की आकाश प्राइम बनाम अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल, आसमान का कौन है असली पहरेदार?
एयर डिफेंस सिस्टम आधुनिक युद्ध में किस भी देश की वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं। अमेरिका, चीन, इजरायल, रूस, भारत और तुर्की जैसे देश लगातार अपनी एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। हालांकि भारत इस क्षेत्र का नया खिलाड़ी है लेकिन काफी तेजी से अपने प्रतिद्वंदियों से मुकालबे की स्थिति में आ रहा है और इसी का सबूत है आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान आकाश अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है और अब भारत ने आकाश प्राइम का भी टेस्ट कर लिया है।
57 views • 9 hours ago
Richa Gupta
अमेरिका ने पाक समर्थित ‘टीआरएफ’ को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार
अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है।
59 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
ब्रिटेन में मतदान की उम्र अब 16 साल, 56 साल बाद चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव
ब्रिटेन सरकार ने देश की चुनावी प्रणाली में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब 16 और 17 साल के युवाओं को भी वोट देने का अधिकार मिलेगा। इससे पहले ब्रिटेन में मतदान की न्यूनतम उम्र 18 साल थी, जिसे अब घटाकर 16 कर दिया गया है। यह बदलाव 56 साल बाद किया गया है। इससे पहले साल 1969 में वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 की गई थी।
36 views • 2025-07-17
Sanjay Purohit
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया यूक्रेन की सीक्रेट एजेंट? डोनाल्ड ट्रंप को कर दिया पुतिन के खिलाफ
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें यूक्रेन का एजेंट कहा जा रहा है। इसकी वजह डोनाल्ड ट्रंप की एक टिप्पणी है, जो उन्होंने नाटो चीफ से मुलाकात के दौरान की थी।
82 views • 2025-07-17
Richa Gupta
भूकंप से हिली अलास्का की धरती, 7.3 रही तीव्रता
अलास्का प्रायद्वीप में जबरदस्त भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। भूकंप अलास्का प्रायद्वीप के बीचों-बीच बने पोपोफ द्वीप पर सैंड पॉइंट के पास आया, जिसका केंद्र समुद्र के अंदर करीब 36 किलोमीटर की उथली गहराई में मिला।
64 views • 2025-07-17
Sanjay Purohit
ट्रंप के बाद NATO चीफ की धमकी, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को सजा देने की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद ही पश्चिमी देशों ने रूस को व्यापारिक प्रतिबंधों में बांध दिया था। जिसके बाद भारत और चीन, रूस के सबसे बड़े तेल खरीददार बन गए। 2023 में, इन दोनों देशों ने रूस से समुद्री मार्ग से आने वाले क्रूड ऑयल के लगभग 85-90% हिस्से का आयात किया।
98 views • 2025-07-16
...