23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें इतिहास
हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रुप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 23 दिसंबर 2024
5276
0
...
हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रुप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया। इस उत्सव के पीछे मुख्य उद्देश्य किसानों के समाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को मान्यता देना और उनके कल्याण के लिए जागरूकता फैलाना है। इस बार के किसान दिवस का विषय स्थायी कृषि के लिए किसानों को सशक्त बनाना रखा गया है।

राष्ट्रीय किसान दिवस का इतिहास

देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने 1979 से 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं। उनकी नीतियां कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने में सहायक रहीं। साल 2001 में भारत सरकार ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया था।

चौधरी चरण सिंह का योगदान

चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। 1978 में उन्होंने किसान ट्रस्ट की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को न्याय के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें एकजुट करना था। उनके द्वारा शुरू किए गए योजनाओं और कार्यक्रमों ने न केवल किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि भारतीय कृषि क्षेत्र में स्थिरता और प्रगति का भी मार्ग प्रशस्त किया।

राष्ट्रीय किसान दिवस का महत्व

राष्ट्रीय किसान दिवस का उद्देश्य भारतीय किसानों के योगदान को मान्यता देना और उनके जीवन में सुधार के लिए प्रयास करना है। इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। यह दिन किसानों को अपनी चुनौतियों और लक्ष्यों पर चर्चा करने का अवसर देता है। साथ ही, यह किसानों के संघर्षों को समझने और उनके समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग से किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने में सहायता प्रदान करना भी इस दिन का एक प्रमुख उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
उत्तरकाशी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम धामी से की बात
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। इस घटना के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
36 views • 19 minutes ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी), को “एक महीने में नागरिक सहभागिता मंच पर सर्वाधिक लोगों के पंजीकरण” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
37 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के पहले प्लेन का टायर पंचर
जबलपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टायर पंचर हो गया। जिससे फ्लाइट 5 घंटे लेट हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
13 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
आयुष्मान योजना से भाग रहे प्राइवेट अस्पताल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
आयुष्मान योजना के जरिए सरकार गरीबों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही है। छोटी-मोटी बीमारियों से लेकर कैंसर तक का इलाज लोग इसके जरिए करा रहे हैं। लेकिन बीमारियों के इलाज की निर्धारित फीस और देरी से पैमेंट के कारण निजी अस्पतालों ने इस योजना से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है।
48 views • 4 hours ago
Richa Gupta
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त, दिल्ली के RML अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन। वह किडनी की जटिलताओं से पीड़ित थे।
57 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
अमित शाह ने सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड
अमित शाह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गृह मंत्री बन गए हैं। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ा। शाह ने 30 मई, 2019 को पद संभाला था। उन्होंने 2,258 दिन पूरे किए। इससे पहले, गोविंद बल्लभ पंत और लाल कृष्ण आडवाणी इस पद पर रहे थे।
57 views • 4 hours ago
Richa Gupta
फडणवीस ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया, कहा‑ देश विरोधी बयानबाज़ी न करें
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वो पाकिस्तान-चीन जैसी भाषा बोल रहे हैं और देश-विरोधी बयानबाज़ी बंद करें।
60 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
NDA संसदीय दल की बैठक आज, मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान एनडीए की पहली बैठक होगी। यह बैठक संसद भवन परिसर में होगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और उसके सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल होंगे।
53 views • 4 hours ago
Richa Gupta
कर्नाटक में अनिश्चितकालीन ट्रांसपोर्ट हड़ताल, बस सेवाएं ठप
5 अगस्त से कर्नाटक परिवहन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राज्य भर में सार्वजनिक बस सेवाएं प्रभावित—यात्रियों को भारी असुविधा, सरकार व यूनियन में गतिरोध।
51 views • 4 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी आज NDA संसदीय दल की बैठक को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, जहां आगामी संसदीय सत्र और सरकार की नीति प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।
48 views • 6 hours ago
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
शादीशुदा मर्द को जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए मजबूर करना महिला को पड़ा भारी
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने एक अनोखे मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए एक शादीशुदा महिला को एक पुरुष और उसके परिवार का पीछा करने, परेशान करने और उनसे किसी भी तरह का संपर्क करने से रोक लगा दिया है। यह मामला तब सामने आया जब एक शादीशुदा पुरुष ने कोर्ट में याचिका दायर कर महिला के उत्पीड़न और धमकियों से सुरक्षा की गुहार लगाई।
124 views • 2025-07-31
Sanjay Purohit
युद्ध के मैदान में उतरेंगे 'कंट्रोल्ड कॉकरोच', जर्मनी कर रहा है अनोखा अविष्कार
ड्रोन के बाद अब कॉकरोच भी युद्ध के हथियार बनने वाले हैं। जी हाँ, यह सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन जर्मनी ने एक अनोखी योजना बनाई है जिसके तहत जासूसी करने वाले कॉकरोच और मानव रहित AI-आधारित हथियार तैयार किए जा रहे हैं।
133 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
शराब सिर्फ कांच में ही क्यों पी जाती है? साइंस में छिपा है इसका राज!
आपने कभी गौर किया है कि चाहे किसी महंगे बार की बात हो या किसी निजी पार्टी की-शराब हमेशा कांच के गिलास में ही सर्व की जाती है। क्या ये सिर्फ दिखावे की बात है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक कारण भी छुपे हैं?
170 views • 2025-07-21
Sanjay Purohit
एक दुल्हन, दो दूल्हे: हिमाचल में धूमधाम से निभी अनोखी विवाह परंपरा
सिरमौर जिले के शिलाई व चौहानों के कुन्हाट गाँव में हाल ही में एक ऐसी प्राचीन एवं रोमांचक परंपरा का भव्य आयोजन हुआ, जिसने सभी की धड़कनें तेज कर दीं। प्रदीप नेगी व उनके छोटे भाई कपिल नेगी ने जीवन-संगिनी सुनीता चौहान के साथ एकल नहीं, बल्कि संयुक्त विवाह बंधन निभाया—एक दुल्हन, दो दूल्हे की सदियों पुरानी हाटी सभ्यता की अनुपम मिसाल।
241 views • 2025-07-19
Sanjay Purohit
समोसा-जलेबी जैसे फूड के लिए लगेगी सिगरेट जैसी खतरनाक चेतावनी, मोटापे से कैंसर तक का खतरा
खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए बहुत बुरी खबर है कि अब उन्हें अपनी मनपसंदीदा चीज खाते हुए उसके खतरे भी साफ साफ दिखते रहेंगे। सरकार ने फैसला लिया है कि खाने की कुछ चीजों के लिए सार्वजनिक जगहों पर ऑयल और शुगर बोर्ड लगाए जाएंगे।
198 views • 2025-07-15
Sanjay Purohit
शादी के बाद आया चक्कर, सुहागरात पर दूल्हा ले आया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट; भड़की दुल्हन
उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के एक गांव में एक नई नवेली दुल्हन को सुहागरात के दिन ऐसी बात का सामना करना पड़ा कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, दूल्हे ने अपनी पत्नी को शादी की पहली रात ही प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थमा दी, जिससे दुल्हन बुरी तरह नाराज हो गई।
233 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
वॉट्सऐप के जरिए चल रहा था घिनौना काम, पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एनर्जी पार्क रोड नंबर 5 में किराए के मकान में चल रहे इस गैरकानूनी धंधे का भंडाफोड़ गुरुवार को हुआ।
193 views • 2025-07-04
Sanjay Purohit
सुहागरात मनाने बेडरूम में गया दूल्हा, वार्निंग सुन बिस्तर पर ही लगा कांपने
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे भी राजा रघुवंशी मर्डर केस याद आ गया। सुहागरात में दुल्हन ने अपने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके शरीर के 35 टुकड़े मिलेंगे।
177 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
प्रशासन से नहीं बनी बात तो महिलाओं ने हनुमान जी को सौंपा ज्ञापन
बड़वानी के छोटा जुलवानिया के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री से परेशान होकर हनुमान जी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलेक्टर से मामले की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण गांव में हिंसा बढ़ रही है और युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं।
203 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
युवा पीढ़ी और सेक्स के प्रति टूटती वर्जनाएं – बदलती सोच के उजाले और अंधेरे
भारत जैसे पारंपरिक समाज में सेक्स को लेकर सदियों से मौन और वर्जनाओं की एक मोटी दीवार खड़ी रही है। लेकिन वर्तमान की युवा पीढ़ी इस दीवार को तोड़ती नजर आ रही है। वह अब इन विषयों पर न केवल सोच रही है, बल्कि खुलकर बोल भी रही है। शिक्षा, तकनीक, सोशल मीडिया और वैश्वीकरण के प्रभाव ने युवाओं की सोच को बदला है। वे अब सेक्स को अपराध या शर्म का विषय नहीं, बल्कि जैविक, भावनात्मक और व्यक्तिगत अधिकार के रूप में देखने लगे हैं।
364 views • 2025-06-22
...