


झारखंड के दिवंगत मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले सुबह 9 बजे विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"
बता दें कि दिवंगत सीएम लंबे समय से किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे। बीते डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। वहीं, पिछले एक महीने से वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इस दौरान उनकी बीते सोमवार को सुबह 8.56 को निधन हो गया था।
पीएम ने जताया शोक
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।"