- कोई कर्मचारी पिता बनता है तो उसे पैटर्निटी लीव मिलती है
- छुट्टी में वो अपनी पत्नी और बच्चे का ध्यान रख सकते है
- पैटर्निटी लीव के दौरान कंपनी सैलरी भी कट नहीं करती
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पैटर्निटी लीव ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वो अपने बेटे की देखभाल के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ले रहे हैं। पराग अग्रवाल को देखकर लोगों के मन से सवाल उठ रहे है कि पैटर्निटी लीव क्या है। इसका फायदा कैसे मिलता है।
क्या है पैटर्निटी लीव
जब की कोई कर्मचारी पिता बनता है तो उसे पैटर्निटी लीव मिलती है। इस छुट्टी में वो अपनी पत्नी और बच्चे का ध्यान रख सकते है। कर्मचारी ये छुट्टी बच्चे के पैदा होने के 15 दिन पहले और 6 महीने के अंदर कभी भी ले सकता है। वैसे अलग-अलग राज्यों में पैटर्निटी लीव को लेकर अलग-अलग कानून हो सकते है।
क्यों जरुरी पैटर्निटी लीव
- बच्चे के जन्म के समय मां के पास पिता का पास होना बहुत जरूरी है इससे मां को हौसला मिलता है।
- जन्म से ही बच्चे का लगाव मां के साथ होता है वही पिता के साथ ऐसा नहीं होता है इसलिए पिता को देखने के बाद बच्चे अक्सर रोने लगते हैं। ऐसी स्थिति में पिता पास रहेंगे तो दोनों के बीच एक अच्छी बॉडिंग डेवलप होगी।
- बच्चें के जन्म के समय मां को मानसिक और शारीरिक सर्पोट की जरूरत होती है। पैटर्निटी लीव के दौरान कंपनी सैलरी भी कट नहीं करती है।
पैटर्निटी लीव के नियम
- केंद्र सरकार के कर्मचारी 15 दिनों की पैटर्निटी लीव ले सकते हैं। हालांकि प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के लिए कोई निश्चित नियम नहीं है। दरअसल कई कंपनियां पैटर्निटी लीव देती ही नहीं हैं।
- राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली पैटर्निटी लीव की बात करें तो दिल्ली, गुजरात, मेघालय, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में छुट्टी मिलती है।
- केवल मेघालय छोड़कर बाकी अन्य राज्यों में बच्चें के जन्म के 15 दिन पहले या जन्म के 5 महीने बाद तक कभी भी छुट्टी ले सकते हैं।
- मेघालय में केवल बच्चें के डिलिवरी के 7 दिन पहले से लेकर 5 महीने बाद तक पैटर्निटी लीव ले सकते हैं।
ये भी पढ़े-
बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ 52,420 पर खुला
इन लोगों ने भी ली है पैटर्निटी लीव
भारत में कई बड़े सैलिब्रिटी ने पैटर्निटी लीव ली है। विराट कोहली, मार्क जुकरबर्ग, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, सैफ अली खान, सेरेना विलियम्स के पति ओहानियान समेत कई अन्य हस्तियों ने अपने बच्चे के जन्म के समय छुट्टी ली है।