AIIMS भोपाल में हाईटेक जांच सुविधा शुरू, अब 230 से ज्यादा बीमारियों की जांच एक ही मशीन से
एम्स भोपाल ने मरीजों के लिए जांच सेवाओं को और अधिक सटीक, तेज और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर को लगाया गया है। यह मशीन एक साथ 230 से अधिक परीक्षण करने में सक्षम है और प्रति घंटे 2,000 से अधिक जांचें कर सकती है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 9 hours ago
76
0
...

एम्स भोपाल में अब मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के जैव रसायन विभाग में कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र के जरिए जांच प्रक्रिया को और ज्यादा आधुनिक व तेज बना दिया गया है। यह मशीन प्रति घंटे 2,000 से अधिक टेस्ट करने की क्षमता रखती है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर और सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी। लगभग 3 करोड़ की लागत वाली यह मशीन मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार स्थापित की गई है। यह एम्स भोपाल को न सिर्फ प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तकनीकी रूप से अग्रणी बनाती है।

जांच की सटीकता और गति दोनों में बेहद प्रभावशाली

जैव रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोबास प्रो ई-800 एक पूरी तरह से एकीकृत, अत्याधुनिक क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र है। यह मशीन जांच की सटीकता और गति दोनों में बेहद प्रभावशाली है। अब मरीजों को रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डॉक्टरों को भी समय पर सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
सिंहस्थ 2028 का दिखेगा अद्भुत वैभव, पूरी दुनिया देखेगी: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 में भारतीय संस्कृति का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। सिंहस्थ 2028 के लिए हाल ही में 2675 करोड़ रुपए की लागत राशि से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है।
71 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मैहर: सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन
शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर मां शारदा देवी धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सप्तमी पर लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।
82 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS भोपाल में हाईटेक जांच सुविधा शुरू, अब 230 से ज्यादा बीमारियों की जांच एक ही मशीन से
एम्स भोपाल ने मरीजों के लिए जांच सेवाओं को और अधिक सटीक, तेज और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर को लगाया गया है। यह मशीन एक साथ 230 से अधिक परीक्षण करने में सक्षम है और प्रति घंटे 2,000 से अधिक जांचें कर सकती है।
76 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
नवरात्रि की सप्तमी पर महाकाली रूप में सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि वार सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
78 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन का स्कूली बच्चों को मेगा गिफ्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 सितंबर को हरदा जिले के खिरकिया में स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।
81 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
जल्द आएगी ‘जंबो तबादला सूची’, 12 कलेक्टरों पर गिर सकती गाज
जिन कलेक्टरों की वजह से बार-बार विवाद की स्थिति बन चुकी है, उन कलेक्टरों को हटाया जाना तय बताया जा रहा है।
97 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में एक्टिव हो रहा धमाकेदार बारिश का सिस्टम, पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश भर में फिलहाल लोकल सिस्टम एक्टिव है।, जिसके चलते राजधानी में स्थित मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1 अक्टूबर से नया सिस्टम बन रहा है।
82 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर-पीथमपुर के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएम की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो का सर्वे करने वाली डीएमआरसी को करीब 2 करोड़ 70 लाख में सर्वे के साथ DPR बनाने के लिए जिम्मेदारी दी है।
77 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
टमाटर आलू अब हुए नॉनवेज! केंद्रीय मंत्रालय की गजट नोटिफिकेशन ने मचाया बवाल
मध्यप्रदेश के अशोकनगर में हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत अब टमाटर और आलू की खेती में उपयोग होने वाले फर्टिलाइजर में जानवरों की चर्बी और मांस से बने प्रोटीन हाइड्रोलाइज़ेट को वैध कर दिया गया है। इस फैसले के बाद शाकाहारी समाज में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
90 views • 11 hours ago
Richa Gupta
पुलिस भर्ती 2025: आज आखिरी तारीख, 7500 पदों पर सीधी भर्ती का मौका
मध्य प्रदेश में साढ़े सात हजार कॉस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
91 views • 13 hours ago
...