पुलिस भर्ती 2025: आज आखिरी तारीख, 7500 पदों पर सीधी भर्ती का मौका
मध्य प्रदेश में साढ़े सात हजार कॉस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 hours ago
89
0
...

मध्य प्रदेश में साढ़े सात हजार कॉस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी। आज 29 सितंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जबकि संशोधन की सुविधा 4 अक्टूबर 2025 तक मिलेगी। उम्मीदवार ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


30 अक्टूबर से परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। प्रदेश के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, रतलाम, नीमच, खंडवा, सागर, सतना और सीधी में परीक्षाएं होगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 9:30 से 11:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।


परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग/अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन के 200 रुपये और विभागीय परीक्षा के लिए (SC/ST/OBC/EWS) 100 रुपये फीस देना होगा।


चयन प्रक्रिया

पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन होगा। एग्जाम का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा।


सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। जिनका वेतन 19,500-62,000 रुपये प्रतिमाह होगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
सिंहस्थ 2028 का दिखेगा अद्भुत वैभव, पूरी दुनिया देखेगी: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 में भारतीय संस्कृति का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। सिंहस्थ 2028 के लिए हाल ही में 2675 करोड़ रुपए की लागत राशि से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है।
68 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
मैहर: सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन
शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर मां शारदा देवी धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सप्तमी पर लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।
80 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS भोपाल में हाईटेक जांच सुविधा शुरू, अब 230 से ज्यादा बीमारियों की जांच एक ही मशीन से
एम्स भोपाल ने मरीजों के लिए जांच सेवाओं को और अधिक सटीक, तेज और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर को लगाया गया है। यह मशीन एक साथ 230 से अधिक परीक्षण करने में सक्षम है और प्रति घंटे 2,000 से अधिक जांचें कर सकती है।
76 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
नवरात्रि की सप्तमी पर महाकाली रूप में सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि वार सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
74 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन का स्कूली बच्चों को मेगा गिफ्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 सितंबर को हरदा जिले के खिरकिया में स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।
78 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
जल्द आएगी ‘जंबो तबादला सूची’, 12 कलेक्टरों पर गिर सकती गाज
जिन कलेक्टरों की वजह से बार-बार विवाद की स्थिति बन चुकी है, उन कलेक्टरों को हटाया जाना तय बताया जा रहा है।
92 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
MP में एक्टिव हो रहा धमाकेदार बारिश का सिस्टम, पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश भर में फिलहाल लोकल सिस्टम एक्टिव है।, जिसके चलते राजधानी में स्थित मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1 अक्टूबर से नया सिस्टम बन रहा है।
78 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर-पीथमपुर के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएम की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो का सर्वे करने वाली डीएमआरसी को करीब 2 करोड़ 70 लाख में सर्वे के साथ DPR बनाने के लिए जिम्मेदारी दी है।
76 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
टमाटर आलू अब हुए नॉनवेज! केंद्रीय मंत्रालय की गजट नोटिफिकेशन ने मचाया बवाल
मध्यप्रदेश के अशोकनगर में हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत अब टमाटर और आलू की खेती में उपयोग होने वाले फर्टिलाइजर में जानवरों की चर्बी और मांस से बने प्रोटीन हाइड्रोलाइज़ेट को वैध कर दिया गया है। इस फैसले के बाद शाकाहारी समाज में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
89 views • 10 hours ago
Richa Gupta
पुलिस भर्ती 2025: आज आखिरी तारीख, 7500 पदों पर सीधी भर्ती का मौका
मध्य प्रदेश में साढ़े सात हजार कॉस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
89 views • 12 hours ago
...