


भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बाद फिर से चर्चाओं में है। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह भक्ति में लीन बागेश्वर बाबा यानी धीरेन्द्र शास्त्री का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री हमेशा सेलिब्रिटीज से मुलाकात करते रहते है और अब वह अक्षरा सिंह से भी मुंबई में मिल चुके है।
धीरेन्द्र शास्त्री ने दी बागेश्वर धाम की तस्वीर
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज को पोस्ट कर लिखा है कि, बालाजी और बागेश्वर सरकार अब मुंबई की धरती पर सीता राम। एक्ट्रेस ने तीन फोटो को शेयर किया है, जिसमे 2 फोटो संकट मोचन भगवान हनुमान जी की मूर्ति के साथ की है और एक बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के साथ। फोटो में बागेश्वर बाबा अक्षरा सिंह के हाथ में बागेश्वर धाम की तस्वीर दे रहे है। सफेद सूट, गुलाबी दुपट्टे में इस तस्वीर को लेकर वह उनका आशीर्वाद लेती है। उनके इस पोस्ट से उनके फैंस बहुत खुश हुए है और कमेंट में उनकी प्रसंशा कर रहे है।
अक्षरा सिंह का फिल्मी करियर
आपको बता दें, साल 2010 में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म सत्यमेव जयते थी। जो सुपरहिट हुई और वो रातों रात स्टार बन गई। अक्षरा सिंह ने अभी तक पावर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन फॉलोवर्स है। एक्टिंग के साथ अब अक्षरा सिंह ने बिजनेस में भी कदम रख ‘Akshara’s मिनरल वाटर’ नामक कंपनी की शुरुआत कर चुकी है।