आर्मेनिया भारत के साथ अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील करने जा रहा है। इस रक्षा समझौता के तहत आर्मेनिया भारत से सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान खरीदेगा। भारत की सरकारी कंपनी एचएएल इन विमानों को बनाएगी। यह सौदा करीब 2.5 से तीन अरब डॉलर का हो सकता है, जो कि आर्मेनिया के इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील होगी। यह डील के 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।
भारत के साथ यह डिफेंस डील आर्मेनिया के लिए काफी खास है। इस डील से भारत और आर्मेनिया के बीच सैन्य रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही इस डील को अजरबैजान के पाकिस्तान से 40 JF-17C Block-III लड़ाकू विमान खरीदने के जवाब में मानी जा रही है।
HAL तैयार करेगा विमान
HAL इन विमानों को खास तौर पर आर्मेनिया के लिए तैयार करेगी। इसमें भारत का बनाया हुआ उत्तम AESA रडार, जो कि हवा में उड़ते हुए विमान को पता करने में माहिर है। साथ ही इसमें अस्त्र मिसाइलें जो कि बहुत दूर से ही दुश्मन के विमानों को मार गिरा सकती है लगाई जाएंगी। साथ ही, इसमें इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी होगा। इन सब खूबियों के साथ, आर्मेनिया को मिलने वाले सुखोई Su-30MKI दुनिया के सबसे एडवांस एक्सपोर्ट वर्जन में से एक होंगे।