कौन हैं अस्मिता पटेल? लोन लेकर शेयर बाजार में पैसा लगाने की दे रही थी सलाह, अब बुरी फंसी
शेयर बाजार से रातों रात अमीर बनें. ऐसे दावे हमेशा से किए जाते रहे हैं. मार्केट रेग्युलेटर सेबी इस पर हमेशा कड़ी नजर रखता है. अब उसने 'अस्मिता पटेल' पर अपना शिकंजा कसा है जो लोगों को लोन लेकर शेयर बाजार से पैसा कमाने की सलाह दे रही थीं. कौन हैं ये?
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 फरवरी 2025
283
0
...

जब भी शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट की बात आती है, तो हर कोई आपको अपनी सूझ-बूझ से फैसले करने की सलाह देता है. साथ ही जैसे सिगरेट के पैकेट होने पर कैंसर होने की चेतावनी लिखी होती है, स्टॉक मार्केट में निवेश करने में रिस्क होने की चेतावनी भी दी जाती है. ऐसे में अगर कोई आपको ये बोले कि जॉब छोड़ दो, लोन ले लो और ये सारा पैसा लगाकर सिर्फ स्टॉक ट्रेडिंग करो और पैसे कमाओ. ऐसा ही कुछ कर रही थीं अस्मिता पटेल, जिन पर अब सेबी ने शिकंजा कसा है. उनका दावा होता है कि उनकी बताई स्ट्रेटजी से लोगों को 300 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है. उनके इन्हीं दावों को लेकर सेबी अब उनके एडवाइजरी कारोबार की जांच में जुटी है.

कौन हैं अस्मिता पटेल?

अस्मिता पटेल आम लोगों के बीच स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने की ट्रेनिंग देने के लिए काफी मशहूर हैं. वह ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स में से एक हैं और उनका पूरा नाम अस्मिता जितेश पटेल है. सेबी को उनके इंस्टीट्यूट को लेकर कुछ शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं.

लोन लेकर शेयर बाजार में लगा दो पैसा

अस्मिता पटेल के खिलाफ जांच में सामने आया कि वह स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक को शेयर बाजार से ताबड़तोड़ कमाई करने की टिप्स देने का दावा कर रही थीं. इसके लिए उन्होंने लोगों के सामने कई गलत उदाहरण भी पेश किए. मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक उन्होंने कोर्स लेने वालों को बताया कि कैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 30 लाख रुपए के फंड से 12 करोड़ रुपए कमाए. फुल टाइम ट्रेडिंग से करोड़ों और लाखों की संपत्ति बनाने का उनका दावा था. वह लोगों को अपने कोर्स में जॉब छोड़कर, लोन लेकर सिर्फ नौकरी करने की सलाह दे रही थीं.

खुद का मुनाफा सिर्फ 12.28 लाख

अस्मिता पटेल, जो लोगों के सामने 140 करोड़ रुपए का पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और 283 करोड़ रुपए के फंड को मैनेज का दावा करती थीं. उसका दावा था कि वह लोगों को 300 प्रतिशत तक रिटर्न दिला सकती हैं. जबकि सेबी की जांच में पता चला कि उनके पास मुश्किल से 15 करोड़ रुपए की वैल्यू वाले ट्रेडिंग अकाउंट थे्. वहीं 2019-20 से जनवरी 2024 के बीच उनके ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की कुल कमाई महज 12.28 लाख रुपए ही थी.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Business

See all →
Sanjay Purohit
600 अरब डॉलर क्लब में एलन मस्क की एंट्री
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। मस्क अब दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 167 अरब डॉलर का जबरदस्त इजाफा हुआ है।
91 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
थोक मुद्रास्फीति नवंबर में शून्य से 0.32% नीचे
देश की थोक मुद्रास्फीति नवंबर में शून्य से नीचे 0.32 प्रतिशत रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से नीचे 1.21 प्रतिशत और नवंबर 2024 में 2.16 प्रतिशत रही थी।
113 views • 2025-12-15
Sanjay Purohit
दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनेंगे एलन मस्क
एलन मस्क की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ सकता है। मस्क अभी दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं और अगले साल ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसकी वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
153 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
बिड़ला को मिला दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का साथ
आदित्य बिड़ला ग्रुप के रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस को बड़ा बूस्ट मिला है। दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इसमें बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्लैकरॉक ग्रुप का हिस्सा ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (GIP) आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी में यह निवेश करेगी।
63 views • 2025-12-10
Sanjay Purohit
गोल्डन बटन मिलने के बाद YouTube क्रिएटर्स की कमाई और टैक्स क्या है?
आज YouTube सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि लाखों क्रिएटर्स के लिए कमाई और पहचान बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। लेकिन पैसे कमाना सिर्फ वीडियो अपलोड करने या Views पाने तक सीमित नहीं है। इसके लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना जरूरी है।
126 views • 2025-12-10
Sanjay Purohit
अनंत अंबानी को मिला ग्लोबल ह्यूमैनटेरीयन अवार्ड
अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए ग्लोबल ह्यूमैनटेरीयन अवार्ड से सम्मानित किया। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र और पहले एशियाई बने।
166 views • 2025-12-09
Sanjay Purohit
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर में बढ़ी : PMI
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में नवंबर में तेजी दर्ज की गई। नए व्यवसाय में तेजी और कीमतों में नरमी इसकी मुख्य वजह रही। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर के 58.9 से बढ़कर नवंबर में 59.8 पर पहुंच गया।
141 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
नही रही रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा , अपने पीछे छोड़ गई एक लाख करोड़ का कारोबार
रतन टाटा की स्टेपमदर सिमोन टाटा का निधन भारतीय बिजनेस जगत के लिए एक बड़े दुख की खबर है. लैक्मे को आइकॉनिक ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली सिमोन टाटा उद्योग जगत का बड़ा एक बड़ा नाम रही हैं.
94 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
RBI ने बैकों को दिया 1.5 लाख करोड़ का बूस्टर डोज
RBI ने बाजार में पैसा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सकता है. ब्याज दरों में कटौती और लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए भी आरबीआई ने बड़ी घोषणा की है.
96 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
RBI ने जारी की देश के तीन सबसे सुरक्षित बैंकों की लिस्ट
अक्सर लोग बैंक में पैसा जमा करके निश्चिंत हो जाते हैं कि उनकी बचत सुरक्षित है। लेकिन कई बार बैंक डूबने या बंद होने की खबरें लोगों को चिंता में डाल देती हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कहां सबसे सुरक्षित है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
151 views • 2025-12-03
...