अयोध्या में राम मंदिर के आसपास ऊंची इमारतों के निर्माण पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के आसपास ऊंची इमारतें के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसके लिए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है और हर क्षेत्र में भवन की ऊंचाई तय कर दी गई है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 14 जून 2025
31
0
...

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के आसपास ऊंची इमारतें के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसके लिए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है और हर क्षेत्र में भवन की ऊंचाई तय कर दी गई है।

दो हिस्सों में बंटा अयोध्या धाम क्षेत्र

एडीए द्वारा बनाए गए मास्टर प्लान-2031 के अनुसार अयोध्या धाम क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है।

पहला क्षेत्र: इसमें रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन, रायगंज रोड, रानी बाजार चौराहा, तपस्वी छावनी चौराहा, वाल्मीकि भवन, राम की पैड़ी, लक्ष्मण घाट और साकेत डिग्री कॉलेज के पीछे तक का इलाका शामिल है। यहां केवल 7.5 मीटर तक ऊंचे भवन ही बनाए जा सकते हैं।

दूसरा क्षेत्र: इसमें 15 मीटर तक की ऊंचाई के भवन बनाने की अनुमति दी गई है। इस नियम का उद्देश्य मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा और आस्था के माहौल को बनाए रखना है।

मंदिर के पास अब नहीं दिखेंगी ऊंची इमारतें

राम मंदिर के आसपास के इलाके को विशेष प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ऊंचे भवनों के निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह फैसला मंदिर की सुरक्षा और आसपास के धार्मिक वातावरण की सुंदरता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

एडीए के उपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि कुछ मकान और रेस्टोरेंट्स पहले से ही इन नियमों के खिलाफ बने हुए थे। ऐसे मामलों में नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा, तो जांच के बाद उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश पहले से लागू, अब सख्ती से अमल

अधिकारियों ने बताया कि यह आदेश पहले भी लागू था, लेकिन अब इस पर सख्ती से अमल कराया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने 60,244 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे.
63 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
मथुरा में बड़ा हादसा, 4-5 मकान ढहे, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए. मकान के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और राहत व रेस्क्यू में जुट गया है.
46 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
अमित शाह और सीएम योगी आज 60244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 60,244 अभ्यर्थियों को रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड (वृंदावन कॉलोनी) में नियुक्ति पत्र मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
101 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
अयोध्या में राम मंदिर के आसपास ऊंची इमारतों के निर्माण पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के आसपास ऊंची इमारतें के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसके लिए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है और हर क्षेत्र में भवन की ऊंचाई तय कर दी गई है।
31 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
उप्र के हमीरपुर में कुत्ते-कुतिया की धूमधाम से शादी
संतों के मुताबिक, दोनों जानवरों को वे अपने संतान समान मानते हैं। यह शादी एक पुराने हवन कार्यक्रम में तय की गई थी और अब पूरी श्रद्धा से पूरी की गई।
56 views • 2025-06-14
Ramakant Shukla
1 जुलाई से छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे स्कूल, 16 जून से शिक्षक पहुंचेंगे
बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित होने वाले कक्षा आठ तक के स्कूल छात्रों के लिए एक जुलाई से खुलेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं बुलाए जाएंगे। एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर नियमित खुलेंगे, जबकि 16 जून से स्कूल शिक्षकों व अन्य स्टॉफ के लिए खुल जाएंगे।
94 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
कोई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता दिखे तो वीडियो बनाएं, सरकार सबक सिखाएगी - सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, सार्वजानिक संपत्तियां किसी एक इंसान या समाज की नहीं होती हैं। यह संपत्तियां सभी के लिए होती हैं। ऐसे में सभी को इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
23 views • 2025-06-13
Durgesh Vishwakarma
उत्तर प्रदेश के नौजवानों ने 'खेलो इंडिया खेलो' और 'फिट इंडिया मूवमेंट' से प्रेरित होकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया - सीएम योगी
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन 363 खिलाड़ियों में से 179 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं, जिनमें 51 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 82 कांस्य पदक हैं।
58 views • 2025-06-12
Ramakant Shukla
मोदी सरकार के 11 साल,लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कई ऐतिहासिक काम हुए
केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 11 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की. सीएम ने कहा कि बीते 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम हुए.
96 views • 2025-06-10
Ramakant Shukla
यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां,19 हजार से ज्यादा सिपाहियों की होगी भर्ती,दरोगा के हैं इतने पद!
उत्तरप्रदेश पुलिस बल में भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के युवाओं को एक बार फिर से बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब 23,763 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 15 जून तक जारी हो सकता है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब शासन से अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। यह भर्ती सिपाही (कांस्टेबल) और उप निरीक्षक (दरोगा) जैसे प्रमुख पदों पर होने जा रही है।
410 views • 2025-06-06
...