बिग बॉस 19: एकता कपूर ने दिखाई 'नागिन' की झलक, नेहा और टोनी कक्कड़ बनकर आए मेहमान
'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में एकता कपूर, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ मेहमान बनकर आ रहे हैं। सभी ने घरवालों से मजेदार टास्क करवाए। साथ ही एकता ने 'नागिन' टीवी सीरियल के नए सीजन की हीरोइन की झलक भी दिखाई।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 02 नवंबर 2025
117
0
...

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में कई मेहमान आने वाले हैं। इनमें एकता कपूर से लेकर टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ शामिल हैं। जहां एकता ने 'नागिन' सीरियल के अगले सीजन की हीरोइन की झलक दिखाई तो नेहा और टोनी ने घरवालों को मजेदार टास्क दिया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे की पोल खोली। ये प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट सलमान खान टीवी की 'क्वीन' एकता कपूर का स्टेज पर वेलकम करते हैं। एकता ने घरवालों से पूछा कि इस घर का सपेरा कौन है? इसके बाद नीलम गिरि ने कहा कि उन्हें गौरव खन्ना इस घर के सपेरे लगते हैं। फरहाना भट्ट ने मालती चाहर का नाम लिया। मृदुल तिवारी ने फरहाना का नाम लिया। तान्या मित्तल ने अशनूर कौर पर पानी डाला और कहा, 'अभिषेक एक ही इंसान से बात कर सकता है, और कोई बात करे तो मैडम बीच में आ ही जाती हैं। इसके बाद एकता कपूर ने तान्या से कहा, 'प्लीज मुझे एडॉप्ट कर लो।'

'नागिन' की दिखाई झलक

इसके बाद एकता कपूर ने इस सीजन की 'नागिन' यानी लीड एक्ट्रेस की झलक दिखाई। हालांकि, इसमें हीरोइन का बैकसाइड दिख रहा है। इसके अलावा मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है। इसमें सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ अपने गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इसके बाद वो घरवालों से मजेदार टास्क करवाते हैं। तान्या ने गाने के जरिए गौरव की तो गौरव ने तान्या का राज खोला। इसके बाद शहबाज बादशाह ने अभिषेक बजाज पर इंग्लिश रैप से निशाना साधा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Entertainment/Fashion

See all →
Richa Gupta
बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट उपविजेता
बिग बॉस 19 का फिनाले पूरा हो गया। गौरव खन्ना विजेता बने, जबकि फरहाना भट्ट उपविजेता रहीं। फिनाले में कई बड़े सितारों ने शिरकत की।
65 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
62 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
214 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में सेना की वर्दी पहने नजर आए सलमान खान और चित्रांगदा सिंह
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फिल्म के दोनों प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं।
143 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
बॉलीवुड की 144 फिल्मों में पुलिस ऑफिसर बना था ये एक्टर, गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
हिंदी सिनेमा में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही तरह के किरदार को बार-बार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई। कोई हमेशा विलेन बना तो कोई पुलिस ऑफिसर के किरदार में मशहूर हुआ।
106 views • 2025-12-04
Sanjay Purohit
शादी टलते ही पलाश मुच्छल पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में
शादी टलने के बाद खुद को ट्रोल्स से घिरा पाकर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल मन की शांति की तलाश में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहाँ वे मास्क लगाए, सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट में, बिल्कुल साधक की मुद्रा में बैठे नजर आए।
131 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज को राजपाल यादव ने सुनाया कठिन मंत्र, खुद को बताया 'श्रीकृष्ण का मनसुखा'
बॉलीवुड के सेलेब्स भी प्रेमानंद जी महाराज के बड़े भक्त हैं। कई सारे नामी लोग उनकी शरण में पहले ही जा चुके हैं। महाराज जी के दर्शन करने के लिए कोई न कोई वहां पहुंचता रहता है। अब कॉमेडी के सरताज राजपाल यादव वृंदावन पहुंचे हैं और उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया है।
154 views • 2025-12-02
Richa Gupta
समांथा और राज निदिमोरू ने रचाई शादी, लाल साड़ी में छाई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने निजी समारोह में शादी रचा ली। सामंथा लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
176 views • 2025-12-01
Sanjay Purohit
सनी देओल के घर से जुड़ने वाली है दीपिका पादुकोण, जल्द बनेंगी रिश्तदार
बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार दीपिका पादुकोण जल्द ही सनी देओल के परिवार की रिश्तेदार बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण की शादी सनी देओल के एक करीबी रिश्तेदार रोहन आचार्य से होने जा रही है।
80 views • 2025-11-30
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
811 views • 2025-11-28
...