फिल्मी दिवाली में प्रतीकों के जरिये बहुत कुछ कहने की परंपरा
फिल्मों में हर त्योहार का अपना अलग प्रसंग और संदर्भ है। होली जहां मस्ती के मूड, विलेन की साजिश के असफल होने और नायक-नायिका के मिलन का प्रतीक बनता है। जबकि, दिवाली का फ़िल्मी कथानकों में अलग ही महत्व देखा गया। जब फ़िल्में रंगीन नहीं थी, तब भी दिवाली के दृश्य फिल्माए गये। पर, वास्तव में दिवाली को प्रतीकात्मक रूप ज्यादा दिया गया। अधिकांश पारिवारिक फिल्मों में दिवाली मनाई गई, पर सिर्फ लक्ष्मी पूजन, रोशनी और पटाखों तक सीमित नहीं रही। दिवाली की रात फिल्मों के कथानक में कई ऐसे मोड़ आए जिनका अपना अलग भावनात्मक महत्व रहा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 18 अक्टूबर 2025
271
0
...

फ़िल्मी कथानकों में दिवाली का त्योहार कुछ अलग है। होली या जन्माष्टमी के प्रसंग फिल्मों में धूम, मस्ती और कहानी में मोड़ का कारण बनते हैं, पर दिवाली कहानी का हिस्सा होते हुए, कई फिल्मों में प्रतीकात्मक और भावनात्मक अर्थ रखता है। रोमांटिक व पारिवारिक फिल्मों में त्योहार के दृश्य परिवार, भारतीय परंपरा और भावनात्मक पुनर्मिलन के प्रतीक रहे हैं। दिवाली के दृश्यों वाली और उस थीम को दर्शाने वाली कई यादगार फिल्में हिंदी सिनेमा के उस इतिहास में दर्ज हैं, जो ब्लैक एंड व्हाइट से आजतक फैला हुआ है। इस त्योहार को प्रतीकात्मकता और बदलते दृष्टिकोण के रूप में भी देखा गया। यही वजह है कि दिवाली के दृश्य कई बार घर वापसी, एकजुटता, नई शुरुआत और पारिवारिक मूल्यों के प्रतीक बने। नई फिल्मों में जहां भव्यता, पटाखों और भव्य सेट्स की भरमार दिखती है, वहीं ‘तारे जमीं पर’ जैसी कुछ फ़िल्में दिवाली के इमोशनल या सामाजिक पहलुओं को भी उजागर करती हैं। ऐसे में ‘जंजीर’ का प्रसंग अलग ही है, जिसमें नायक अमिताभ बच्चन बचपन में दिवाली के धमाकों के बीच अपने माता-पिता की हत्या होते देख लेता है और पूरी फिल्म में खलनायक को खोजता है। दरअसल, फ़िल्मी कथानकों में दिवाली को न केवल जश्न, बल्कि भावनाओं, मेल-मिलाप और पारिवारिक रिश्तों के गहरे प्रतीकों के साथ चित्रित किया गया। इस कारण यह त्योहार फिल्मों में भारतीय जीवनशैली और संवेदनाओं का अभिन्न हिस्सा बना।

उत्सव के साथ संवेदनशीलता भी

दिवाली पर फिल्मी गीत, घर-आंगन की साज-सज्जा, पूजा, पारिवारिक समागम और सामाजिक समरसता फिल्मों में भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यही वजह है कि फिल्मों में हमेशा से दिवाली को बहुत खास और रंगीन अंदाज में दिखाया गया। क्योंकि, ये ऐसा त्योहार है जो हमेशा ही पारिवारिक मेलजोल, खुशी, भावनात्मक पुनर्मिलन और रोशनी के प्रतीकों के साथ प्रस्तुत किया जाता रहा है। इससे यह त्योहार सिनेमा के रूप में भारतीय संस्कृति की आत्मा दर्शाता है। लेकिन, दिवाली पहली बार परदे पर कब दिखाई गई, यह बताना जरा मुश्किल है। लेकिन, 1960 की फिल्म ‘जुगनू’ का गाना ‘मेरा तुम्हारा सबका यहां ...’ एक दिवाली दृश्य के उदाहरणों में गिना जाता है। ’90 के दशक और 2000 के बाद दिवाली दृश्य विशेष रूप से पारिवारिक गीतों और इमोशनल दृश्यों के साथ हर दशक की बड़ी फिल्मों में दिखाई देने लगे। हम आपके हैं कौन (1994) में दिवाली पर परिवार के साथ ‘धिक ताना’ जैसे गाने से उत्सव और सामूहिकता का जश्न दिखाई दिया। जबकि, ‘चाची 420’ (1997) में पटाखों से दुर्घटना के सीन और बच्चों की सुरक्षा के जरिए दिवाली की रियलिटी की झलक दिखाई गई। ‘तारे ज़मीं पर’ (2007) फिल्म में दिवाली के मौके पर अकेलेपन और घर की याद की भावनाएं बयां की गईं, जिससे त्योहार का संवेदनशील पक्ष उजागर हुआ। ‘वास्तव’ (1999) में फिल्म का मुख्य किरदार अपने परिवार से दिवाली पर मिलता है और ‘पचास तोला सोना’ जैसा डायलॉग को त्योहार के अलग ही रंग से जोड़ता है। 2001 की फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ का गीत ‘आई है दिवाली सुनो जी घरवाली’ जैसे मस्तीभरे गाने के साथ आम लोगों की दिवाली भी दिखाई गई।

सामाजिक बदलाव की गहराई से प्रस्तुति

फिल्मों में दिवाली के बदलते सामाजिक अर्थों को समय के साथ बहुत गहराई और विविधता के साथ दिखाने के प्रयोग भी किए गए। पहले, ज्यादातर फिल्मों में दिवाली पारंपरिक, पारिवारिक आयोजन के रूप में मनती थी। लेकिन, हाल के दशकों में यह व्यक्तिगत बदलाव, घर वापसी, सामाजिक बदलाव और आंतरिक संघर्षों का प्रतीक बन गई। पारंपरिक से आधुनिक संदर्भों में सामाजिक विकास से तात्पर्य है, घर वापसी और आपसी मेल-मिलाप। यह भी कहा जा सकता है कि दिवाली का प्रतीक लंबे अरसे बाद घर लौटना, परिवार का मिलना और गिले-शिकवे दूर करने का बहाना भी बन गया। ‘कभी खुशी कभी गम’ में राहुल (शाहरुख़ खान) की घर वापसी दिवाली के मौके पर दिखाई जाती है, जिससे त्योहार परिवार और रिश्तों की शक्ति का वाहक बन गया। जबकि, ‘मोहब्बतें’ में यही भावनात्मक मोड़ लाता है। दिवाली पर पारिवारिक प्रसंग कई फिल्मों में कहानी में मोड़ लाता है जिसमें रिश्तेबदलते हैं, चरित्रों की सोच और भावनाएं नई दिशा की तरफ मुड़ती हैं। याद किया जाए तो राजश्री की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में कुछ ऐसा ही था।

सामाजिक चेतना व बदलाव का जरिया

आधुनिक फिल्मों में दिवाली केवल त्योहार तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्ममंथन, व्यक्तिगत बदलाव और सामाजिक चेतना का उपाय भी बनती दिखाई दी। ‘स्वदेश’ में फिल्म के नायक के भीतर यह उत्सव देश से जुड़ाव और बदलाव का प्रतीक बनता है। जबकि ‘तारे जमीं पर’ में अकेलापन, परिवार की चिंता और अंतत: स्वीकृति की भावना दिखाई दी। सामाजिक संदर्भ में इस फिल्म को देखा जाए, तो ‘वास्तव’ जैसी फिल्मों में दिवाली अपराध और सामाजिक सच्चाई से जुड़े दृश्यों पर भी केंद्रित है, जिससे यह सिर्फ खुशी नहीं, सामाजिक जटिलताओं का प्रतीक भी बनती है। पुराने समय की फिल्मों में साधारण पारिवारिक उत्सव और पूजा के छोटे सीन होते थे। जबकि, अब ये दृश्य भव्य पार्टियों, आधुनिकता और रिश्तों की जटिलताएं प्रस्तुत करते हैं। विशेष परिस्थितियों में दिवाली के प्रसंग ने ‘अनुराग’ या ‘वक्त’ जैसी फिल्मों में सामाजिक टूटन या त्रासदी की भूमिका भी निभाई, जिससे त्योहार में संवेदना और जीवन की सच्चाइयां दिखती हैं।

दरअसल, फिल्मों में दिवाली केवल रोशनी और उल्लास का ही उत्सव नहीं, बल्कि पुनर्मिलन, व्यक्तिगत विकास, सामाजिक विचार और संबंधों की विविधता का रूपक बनी है। समय के साथ दिवाली में सामाजिक बदलाव, भावनात्मक गहराई और समकालीन समाज के सवालों को भी फिल्मों में बखूबी से पिरोया गया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Entertainment/Fashion

See all →
Richa Gupta
बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट उपविजेता
बिग बॉस 19 का फिनाले पूरा हो गया। गौरव खन्ना विजेता बने, जबकि फरहाना भट्ट उपविजेता रहीं। फिनाले में कई बड़े सितारों ने शिरकत की।
63 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
62 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
213 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में सेना की वर्दी पहने नजर आए सलमान खान और चित्रांगदा सिंह
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फिल्म के दोनों प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं।
142 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
बॉलीवुड की 144 फिल्मों में पुलिस ऑफिसर बना था ये एक्टर, गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
हिंदी सिनेमा में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही तरह के किरदार को बार-बार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई। कोई हमेशा विलेन बना तो कोई पुलिस ऑफिसर के किरदार में मशहूर हुआ।
106 views • 2025-12-04
Sanjay Purohit
शादी टलते ही पलाश मुच्छल पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में
शादी टलने के बाद खुद को ट्रोल्स से घिरा पाकर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल मन की शांति की तलाश में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहाँ वे मास्क लगाए, सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट में, बिल्कुल साधक की मुद्रा में बैठे नजर आए।
131 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज को राजपाल यादव ने सुनाया कठिन मंत्र, खुद को बताया 'श्रीकृष्ण का मनसुखा'
बॉलीवुड के सेलेब्स भी प्रेमानंद जी महाराज के बड़े भक्त हैं। कई सारे नामी लोग उनकी शरण में पहले ही जा चुके हैं। महाराज जी के दर्शन करने के लिए कोई न कोई वहां पहुंचता रहता है। अब कॉमेडी के सरताज राजपाल यादव वृंदावन पहुंचे हैं और उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया है।
154 views • 2025-12-02
Richa Gupta
समांथा और राज निदिमोरू ने रचाई शादी, लाल साड़ी में छाई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने निजी समारोह में शादी रचा ली। सामंथा लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
176 views • 2025-12-01
Sanjay Purohit
सनी देओल के घर से जुड़ने वाली है दीपिका पादुकोण, जल्द बनेंगी रिश्तदार
बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार दीपिका पादुकोण जल्द ही सनी देओल के परिवार की रिश्तेदार बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण की शादी सनी देओल के एक करीबी रिश्तेदार रोहन आचार्य से होने जा रही है।
79 views • 2025-11-30
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
809 views • 2025-11-28
...

IND Editorial

See all →
Sanjay Purohit
हिमालय की गोद में जागी विदेशी योगिनियों की दिव्य चेतना
मनुष्य के सुख का चरम तब मोहभंग करता है जब वो दर्द देने लगता है। भोग-विलास की संस्कृति एक सीमा तक तो सुख देती है लेकिन कालांतर जीवन की विसंगतियां व्यक्ति में शून्य भरने लगती हैं। यही वजह है कि धनी व विकसित देशों की सैकड़ों योग साधिकाएं योग व आध्यात्मिक साधना से सुकून की तलाश में भारत चली आती हैं।
14 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
बगराम एयरबेस: शक्ति-संतुलन की धुरी और भारत की रणनीतिक सजगता
अफगानिस्तान की पर्वत-शृंखलाओं के बीच बसा बगराम एयरबेस आज केवल एक सैन्य ठिकाना नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक राजनीति का प्रतीक बन चुका है। कभी अमेरिकी फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजने वाला यह अड्डा अब शक्ति-संतुलन, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के अदृश्य खेल का केंद्र है।
247 views • 2025-10-30
Sanjay Purohit
बाहर-भीतर उजाले के साथ फैलाए सर्वत्र खुशहाली
अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, दुष्चरित्रता पर सच्चरित्रता की और निराशा पर आशा की जीत का पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति व सामाजिक दर्शन का मूल भाव दर्शाता है। पारंपरिक रूप से इस मौके पर लक्ष्मी पूजन के साथ खुशहाली की कामना समाज के हर वर्ग के लिए है जिसे बढ़ावा देने की जरूरत है। दूसरे पर्वों की तरह यह पर्व भी प्रकृति व सामाजिक परिवेश के प्रति दायित्व निभाने का संदेश लिये है। मसलन हम पारंपरिक उद्यमों से निर्मित सामान खरीदकर उन्हें संबल दें।
105 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
फिल्मी दिवाली में प्रतीकों के जरिये बहुत कुछ कहने की परंपरा
फिल्मों में हर त्योहार का अपना अलग प्रसंग और संदर्भ है। होली जहां मस्ती के मूड, विलेन की साजिश के असफल होने और नायक-नायिका के मिलन का प्रतीक बनता है। जबकि, दिवाली का फ़िल्मी कथानकों में अलग ही महत्व देखा गया। जब फ़िल्में रंगीन नहीं थी, तब भी दिवाली के दृश्य फिल्माए गये। पर, वास्तव में दिवाली को प्रतीकात्मक रूप ज्यादा दिया गया। अधिकांश पारिवारिक फिल्मों में दिवाली मनाई गई, पर सिर्फ लक्ष्मी पूजन, रोशनी और पटाखों तक सीमित नहीं रही। दिवाली की रात फिल्मों के कथानक में कई ऐसे मोड़ आए जिनका अपना अलग भावनात्मक महत्व रहा है।
271 views • 2025-10-18
Sanjay Purohit
धनतेरस: दीपावली के प्रकाश पर्व की आध्यात्मिक शुरुआत
दीपावली, जिसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव कहा गया है, उसकी वास्तविक शुरुआत धनतेरस से होती है। यह केवल उत्सव का पहला दिन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आलोक का उद्घाटन भी है। धनतेरस, या धनत्रयोदशी, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है — वह क्षण जब जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन का प्रथम दीप प्रज्वलित होता है।
226 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
गांधी जयंती विशेष: आज की दुनिया में गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता
आज जब पूरी दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट, आर्थिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण से जूझ रही है, ऐसे समय में महात्मा गांधी के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक दिखाई देते हैं। गांधीजी का जीवन कोई बीता हुआ अध्याय नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो आज के अंधकारमय परिदृश्य में मार्गदर्शन करता है।
238 views • 2025-10-02
Sanjay Purohit
दुर्गा तत्व—भारतीय दर्शन और अध्यात्म का सार
भारतीय दर्शन का मूल भाव केवल बाहरी पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की यात्रा है। इसी यात्रा में दुर्गा तत्व एक केंद्रीय स्थान रखता है। दुर्गा केवल देवी का नाम नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास की वह ऊर्जा है जो प्रत्येक जीव में अंतर्निहित है।
383 views • 2025-09-24
Sanjay Purohit
शक्ति का दर्शन : सनातन परंपरा में शाक्त मार्ग और नवरात्रि का आध्यात्मिक संदेश
सनातन परंपरा के विशाल आध्यात्मिक आकाश में शक्ति की साधना एक अद्वितीय और प्राचीन प्रवाह है। शाक्त दर्शन केवल किसी देवी की पूजा का भाव नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण सृष्टि में व्याप्त ऊर्जा, चेतना और जीवन के रहस्यों को समझने का मार्ग है।
225 views • 2025-09-21
Sanjay Purohit
हिन्दी : शिवस्वरूपा और महाकाल
हिन्दी दिवस के एक दिन पूर्व यह लेख लिखते हुए मन में अपार गर्व और आत्मगौरव का अनुभव हो रहा है। निसंदेह हिन्दी दुनिया की श्रेष्ठतम भाषाओं में एक है। हर भाषा का अपना आकर्षण है, लेकिन हिन्दी अनेक मायनों में अद्वितीय और अनुपम है। इसमें सागर जैसी गहराई है, अंबर जैसा विस्तार है और ज्योत्स्ना जैसी शीतलता है।
321 views • 2025-09-13
Sanjay Purohit
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : शिक्षा, दर्शन और राष्ट्रनायक का अद्भुत संगम
भारत भूमि ने समय-समय पर ऐसे महामानवों को जन्म दिया है जिनका जीवन केवल उनके युग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनता है। ऐसे ही एक महान विभूति थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन—दार्शनिक, शिक्षक, चिंतक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति। उनके व्यक्तित्व में ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
374 views • 2025-09-05
...