NDA सीट बंटवारे की घोषणा से पहले दिल्ली में BJP की अहम बैठक
बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य शामिल हो रहे हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 6 hours ago
19
0
...

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य शामिल हो रहे हैं। उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना में की जानी है।

उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा


भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का मुख्य एजेंडा एनडीए फॉर्मूला के तहत पार्टी को आवंटित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना है। बिहार भाजपा की चुनाव समिति पहले ही संभावित उम्मीदवारों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप चुकी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। खास बात यह है कि यह सूची सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि एनडीए की साझा सूची के रूप में भी सामने आ सकती है।

सीट बंटवारे की घोषणा से पहले सहयोगी दलों का नरम रुख


सीट बंटवारे की घोषणा से पहले एनडीए के सहयोगी दल नरम रुख अपना रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , जिन्होंने पहले 40 सीटों की मांग की थी, ने संकेत दिया कि सहमति जल्द हो जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की उड़ान पर लगे रोक
भारतीय पायलटों के संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने सरकार से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा पूरी तरह से पक्की न हो जाए, तब तक भारत में उड़ने वाले इन सभी विमानों को तुरंत रोका जाए।
21 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
NDA सीट बंटवारे की घोषणा से पहले दिल्ली में BJP की अहम बैठक
बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य शामिल हो रहे हैं।
19 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भारत सरकार की वेबसाइट पर आया भारत माता की तस्वीर वाला सिक्का
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष सिक्के का विमोचन किया था। भारत माता की तस्वीर वाला यह विशेष सिक्का अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका लिंक साझा करके जानकारी दी।
24 views • 6 hours ago
Richa Gupta
त्योहारी सीजन में केंद्र का निर्देश: एयरलाइंस सुरक्षा में सख्ती करें, किराया भी रहे नियंत्रित
केंद्र सरकार ने घरेलू एयरलाइनों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा। साथ ही एयरलाइनों से यात्री सुविधा और सेवा गुणवत्ता में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने का आग्रह किया।
55 views • 9 hours ago
Richa Gupta
उदयपुर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल शुरू
उदयपुर में ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। अब शहर के व्यस्त फतेहपुरा चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कंट्रोल होंगे।
72 views • 10 hours ago
Richa Gupta
दिवाली से पहले बड़ा अपडेट: दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा
दिवाली से पहले पटाखों के बैन को लेकर बड़ा अपटेड सामने आया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली मनाने के लिए प्रमाणित ग्रीन क्रैकर्स के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी।
68 views • 12 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी आज करेंगे 35,440 करोड़ रुपए की कृषि योजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में एक विशेष कृषि कार्यक्रम के दौरान 35,440 करोड़ रुपए की विभिन्न कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
77 views • 12 hours ago
Richa Gupta
मानसिक स्वास्थ्य संपूर्ण कल्याण का अहम हिस्सा है: पीएम मोदी का संदेश
हर साल 10 अक्टूबर को पूरी दुनिया में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ (वर्ल्‍ड मेंटल हेल्थ डे) मनाया जाता है। इस बार की थीम ‘आपदा या आपातकाल की स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच’ है।
95 views • 2025-10-10
Richa Gupta
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन
भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत आज शुक्रवार से पहले चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
88 views • 2025-10-10
Ramakant Shukla
अब सेना में 60 साल तक अनिवार्य होगा फिटनेस टेस्ट,जानिए कब से लागू होंगे नए नियम?
भारतीय सेना ने अपने शारीरिक दक्षता मानकों में बड़ा बदलाव किया है। अब अग्निवीरों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी को 60 वर्ष की आयु तक हर साल दो बार फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना अनिवार्य होगा। सेना का मानना है कि इससे सैनिकों की फिजिकल तैयारी, मानसिक मजबूती और युद्ध क्षमता में सुधार होगा।
106 views • 2025-10-10
...