


RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर 1 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक 100 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया था। यह सिक्का अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस सिक्के पर भारत माता की तस्वीर के साथ स्वयंसेवकों का भी चित्र है। जो मां भारती को नमन कर रहे हैं। इस सिक्के की लांच के बाद काफी खोजबीन हो रही थी। इसको देखते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक्स पर एक लिंक साझा किया, हालांकि पोस्ट में कुछ खामी होने से लिंक नहीं खुल रहा था, लेकिन यह सिक्का भारत सरकार की वेबसाइट www.indiagovtmint.in पर बिक्री के उपलब्ध हो गया है। वेबसाइट पर सिक्के की काफी हाई रेज्योल्यूशन वाली तस्वीर भी अपलोड की गईहै।
सिक्के की करवानी होगी बुकिंग
इंडिया गर्वनमेंट मिंट डॉट इन वेबसाइट पर इस विशेष सिक्के की जानकारी भी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि एडवांस बुकिंग के बाद यह सिक्का 30 दिन डिस्पैच कर दिया जाएगा। इस सिक्के पर Denomination 100 रुपये लिखा गया है, लेकिन इसकी कीमत वेबसाइट पर 10, 212 रुपये हैं क्योंकि यह सिक्का 40 ग्राम का है। यह पूरी तरह से शुद्ध चांदी का बना है। चांदी की शुद्धता 99.9 प्रतिशत है।
विशेष सिक्के को खरीदने के नियम
1. आरएसएस के इस सिक्के को खरीदने के लिए पैन नंबर देना होगा। इसे इंडिया गर्वनमेंट मिंट ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदा जा सकेगा।
2. किसी भी प्रकार के सिक्के के लिए प्रति उपयोगकर्ता केवल 1 सिक्का ही मान्य है; हालांकि, कोई भी उपयोगकर्ता किसी भी श्रृंखला का 1 सिक्का खरीद सकताहै।
3. गलत पैन या पता मिलने पर ऑर्डर रद्द हो सकता है। हम केवल भारत में शिपिंग करते हैं। कृपया किसी अन्य देश का शिपिंग पता न दें।