बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, पुलिस भर्ती की रखी मांग
राजधानी की बढ़ती जनसंख्या, अपराध और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 14 अप्रैल 2025
182
0
...

राजधानी की बढ़ती जनसंख्या, अपराध और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के द्वारा रायपुर व रायपुर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में खाली पदों पर तत्काल भर्ती की मांग की है। साथ ही राजधानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल स्वीकृत करने की भी आवश्यकता जताई है।


साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है


सांसद ने पत्र में लिखा कि राजधानी में जनसंख्या 16 लाख से पार कर चुकी है और चारों ओर शहरी विस्तार हो रहा है। अपराध के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में रायपुर जिले में पुलिस विभाग के कुल 3805 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद रिक्त हैं। आरक्षक के 2738 पदों में से केवल 2007 ही भरे हैं, जबकि 731 पद खाली हैं। जनसंख्या के अनुपात में वर्तमान बल अपर्याप्त है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है और जनता को असुविधा हो रही है।


रायपुर जिले की जनसंख्या करीब 30 लाख हो गई


उन्होंने यह भी बताया कि साल 2023 के अनुसार रायपुर जिले की जनसंख्या करीब 30 लाख हो गई है और जिले में पंजीकृत वाहनों की संख्या लगभग 18 लाख तक पहुंच चुकी है। रायपुर की यातायात शाखा के लिए बी.पी.आर.एंड डी. मानकों के अनुसार 2388 पुलिस बल की जरूरत है, जबकि वर्तमान में केवल 416 कर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और यातायात शाखा में 1972 नए पद स्वीकृत करने की मांग की है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन सुधर सके।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बढ़ेगा पारा, ठंड से मिलेगी हल्की राहत
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है। हालांकि रविवार से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे रात की ठंड में हल्की राहत मिल सकेगी।
91 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
अब ऑनलाइन होंगे सरकारी काम, छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों, कलेक्टरों को ई-ऑफिस से सभी काम करने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयीन कामकाज केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।
45 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
मीडियम भामा समेत 33 लाख के इनामी 10 माओवादियों का सरेंडर
दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल है।
106 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।
116 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,कई जगह तापमान 5 डिग्री तक गिरा
छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और अब मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज ठंड का असर महसूस होगा।
118 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
सरेंडर नक्सलियों का केस वापस लेगी छत्तीसगढ़ सरकार,जिला स्तर पर बनेगी समिति
आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता की। आज हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
115 views • 2025-12-10
Richa Gupta
11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक 2025: अमित शाह मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
199 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
साय-कैबिनेट की बैठक आज,कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
126 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
89 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
131 views • 2025-12-08
...