


महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिजिटल इंडिया और देश में स्टार्टअप्स को लेकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। सीएम ने कहा है कि, 'डिजिटल इंडिया' अब सिर्फ एक पहल नहीं है, यह भारत की पहचान है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, देश में 'डिजिटल इंडिया' को लेकर शुरू हुई क्रांति के 11 साल हो गए हैं।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में आगे पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई डिजिटल इंडिया की स्वर्णिम यात्रा ने 11 वर्षों में भारत को तकनीकी क्रांति के शिखर पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आज 51.6 करोड़ लोग डिजिलॉकर से जुड़े हैं, 97 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूज़र्स हैं और 94 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन देश के हर कोने में कनेक्टिविटी पहुंचा रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि, 1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स और 100 से भी अधिक यूनिकॉर्न के साथ भारत नवाचार का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि, आम जनमानस को तकनीक से जोड़कर सशक्त बनाते हुए डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए पीएम मोदी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।