भीषण गर्मी से उत्तर भारत को आज से राहत मिलने की उम्मीद: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत सकती है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 14 जून 2025
48
0
...

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत सकती है। IMD ने कहा कि शनिवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, 15 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दिन गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


दिल्ली में अभी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन यहां भी तापमान में गिरावट की संभावना है। 15 या 16 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश का अनुमान है।


आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि 16 और 17 जून को उत्तर भारत के अधिकांश भागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिससे मौसम की स्थिति में और सुधार होगा। हालांकि, राहत की उम्मीद के बावजूद आईएमडी ने कई अलर्ट जारी किए हैं। लगातार गर्मी और संभावित आंधी-तूफान के कारण पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।


राजस्थान में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था। इस बीच, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए सप्ताह भर के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने, अत्यधिक गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने, पानी पीते रहने तथा आधिकारिक मौसम अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 30 लोगों के बह जाने की आशंका
पुणे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया. इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया. जब ब्रिज गिरा, तब मौके पर कई लोग उसी पुल पर मौजूद थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि करीब 25 से 30 लोग नदी में बह गए हैं.
39 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
क्या पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को US मिलिट्री परेड के लिए मिला न्योता?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन किया है.
65 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा नीम करोली की तप स्थली में आज मनाया जा रहा हैं कैंची धाम स्थापना दिवस
विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज द्वारा नैनीताल जिले के भवाली में कैंची धाम मंदिर की स्थापना कराई गई थी. इस मंदिर का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है, इस साल 61 वें स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की गई हैं. जिससे स्थापना दिवस के अवसर पर देश और विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुगमता हो सकें.
78 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चीन जा रहे राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी वहां मौजूद रहेंगे। आखिर राजनाथ सिंह का ये दौरा क्यों अहम है।
78 views • 12 hours ago
Richa Gupta
भीषण गर्मी से उत्तर भारत को आज से राहत मिलने की उम्मीद: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत सकती है।
48 views • 2025-06-14
Ramakant Shukla
NEET UG 2025 रिजल्ट जारी,राजस्थान के महेश की पहली, MP के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नीट यूजी 2025 परीक्षा में 99.9999547 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में पहली रैंक हासिल की है और पूरे देश में टॉप किया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 के साथ 2nd रैंक हासिल की है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ NEET UG 2025 में AIR 3 हासिल की है.
49 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
इजरायल-ईरान की लड़ाई से भारत को कितना नुकसान? जानें कच्चे तेल और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर शायद नहीं होगा। एक बड़े सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर यह लड़ाई और ज्यादा बढ़ती है, तभी भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। सरकार इस स्थिति पर पूरी नजर रख रही है।
70 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं - नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया।
80 views • 2025-06-14
Richa Gupta
अहमदाबाद विमान हादसा : LIC और बजाज आलियांज ने पीड़ित परिवारों के लिए शुरू की विशेष सेवा
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना के बाद बीमा कंपनियों ने त्वरित सहायता के लिए कदम उठाए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत योजनाएं शुरू की हैं।
77 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
बिहार में 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं - प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि माहौल बदल रहा है। इस बार बिहार में इतिहास लिखा जाएगा। पिछले दो सालों से हम गांव-गांव घूमकर कह रहे हैं कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग बदलाव चाहते हैं।
26 views • 2025-06-14
...