


नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने कांग्रेस में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि, मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं।
उनका कहना है कि, पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने असूलों पर कायम हूं।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, पंजाब में बदलाव के लिए कोई पॉलिसी नहीं लाई गई, न ही प्रोग्राम का ऐलान किया गया। कई साल से कर्ज लेकर सरकारें पंजाब चला रही हैं। उल्टा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता है।
आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के बड़े चेहरे शामिल थे, मगर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं था। आपको बता दें कि, पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही नवजोत सिद्धू पार्टी कार्यक्रमों से दूर-दूर रहने लगे थे।