'सदानीरा समागम' का आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, जल संरक्षण पर केंद्रित होगा आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
28
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को 6 बजे भारत भवन, भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित 'सदानीरा समागम' का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समारोह की शुरुआत ऋषिकेश पांडे निर्देशित लघु फिल्म 'सदानीरा' के लोकार्पण से होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जल विषयक सात पुस्तकों — सदानीरा, पृथ्वी पानी का देश है..., अमृत जलधारा (चार खंड), और जल धरा का विमोचन भी किया जाएगा। यह प्रकाशन वीर भारत न्यास, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


अपनी तरह का अनूठा आयोजन


वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी के अनुसार, 'सदानीरा समागम' भारत में नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण पर केंद्रित अपनी तरह का अनूठा आयोजन है। इसमें देशभर के करीब 200 विशेषज्ञ – वैज्ञानिक, साहित्यकार, पुरातत्वविद, कलाकार, अभिनेता और पत्रकार हिस्सा लेंगे। समागम का उद्देश्य जलधाराओं को केवल भौतिक संसाधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और लोक चेतना का केंद्र मानते हुए उसके प्रति जागरूकता फैलाना है।


प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:


  1. 'रागा ऑफ रिवर नर्मदा' फिल्म का प्रदर्शन (निर्देशन: राजेन्द्र जांगले, निर्माण: मध्यप्रदेश माध्यम)
  2. साउंड ऑफ रिवर – स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा संगीत और कविता की प्रस्तुति
  3. हम नवा – विदुषी शर्मा भाटे, पुणे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका
  4. प्राचीन जलस्रोतों पर प्रदर्शनी – बावड़ियाँ, अभिलेख, छायाचित्र और संरक्षण कार्यों पर आधारित
  5. 'जलचर' प्रदर्शनी – जलीय जीवन पर केंद्रित, विज्ञान परिषद और अन्य संस्थानों के सहयोग से
  6. 'अमृतस्य नर्मदा' – राजेन्द्र जांगले की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
कहां से आती है महाकाल को रमाने वाली पवित्र भस्म? क्या है बाबा के शृंगार का श्मशान कनेक्शन
महाकालेश्वर मंदिर महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भक्तों का मानना है कि महाकाल के दर्शन से आध्यात्मिक शुद्धि होती है। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर अपनी भस्म आरती के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। इस आरती में भगवान के विग्रह पर पवित्र भस्म लगाई जाती है। इस मंदिर में भस्म आरती आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से की जा रही है।
18 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MP के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य, 6 घंटे की उपस्थिति न होने पर कटेगा वेतन
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम अनिवार्य किया है। अब प्राध्यापकों को रोज़ कम से कम 6 घंटे कॉलेज में रहना होगा, वरना वेतन में कटौती की जाएगी। जानें पूरी खबर।
69 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में मानसून की सक्रिय दस्तक — बारिश बनी राहत और चुनौती दोनों
मध्य प्रदेश में मानसून ने समय से कुछ ही दिन पूर्व ही दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद वर्षा की फुहारें जन-जीवन के लिए राहत लेकर आई हैं। परंतु इसके साथ ही कई जिलों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंकाएं भी सामने आ रही हैं।
20 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में बटरफ्लाई पार्क: प्रकृति संरक्षण की एक उड़ती पहल
प्रकृति की सबसे सुंदर और नाजुक रचनाओं में से एक है — तितली। यह न केवल रंग-बिरंगी होती है, बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण सूचक भी है। हाल के वर्षों में तितलियों की घटती संख्या और उनके आवासों के विनाश ने पर्यावरणविदों को चिंतित कर दिया है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मध्यप्रदेश में कई बटरफ्लाई पार्क स्थापित किए जा रहे हैं।
19 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में वेटलैडंस: एक सारगर्भित विश्लेषण
वेटलैंड्स, जिन्हें हिंदी में आर्द्रभूमियाँ कहा जाता है, ऐसे पारिस्थितिक तंत्र हैं जो भूमि और जल के बीच की कड़ी बनाते हैं। मध्य प्रदेश, जो भारत का हृदयस्थल है, जलवायु और भौगोलिक विविधता के कारण आर्द्रभूमियों का धनी राज्य है। यहाँ की वेटलैंड्स न केवल जैव विविधता के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों की आजीविका और जल प्रबंधन में भी सहायक हैं।
24 views • 4 hours ago
Richa Gupta
ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान से 110 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
49 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच में घुसी संदिग्ध कार
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। वीआईपी रोड पर सीएम के काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई।
46 views • 6 hours ago
Richa Gupta
'सदानीरा समागम' का आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, जल संरक्षण पर केंद्रित होगा आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे।
28 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है सरकार-CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों, खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
51 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा-गुना समेत इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट,साढ़े 4 इंच पानी गिरेगा
मध्यप्रदेश में मानसून ने अब पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
28 views • 6 hours ago
...