सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है सरकार-CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों, खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 hours ago
61
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों, खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित 266 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के समग्र प्रयासों से अब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 52 हजार रूपये हो गई है।

दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि नियमित दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विमान या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार मरीजों को उपचार के लिए भी भेजती है। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायलों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे अब सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी।

शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 2 लाख पद होंगे रिक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 9 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 2 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा और बड़वाह में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन
राज्य स्तरीय गौ-शाला सम्मलेन में पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव। सबसे पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने गौ माता का तिलक लगाकर किया पूजन।
45 views • 2 hours ago
Richa Gupta
कृषक हितग्राहियों को साइबर ठगों से सावधान करने की एडवायजरी जारी
सरकार ने किसानों और कृषक हितग्राहियों को साइबर ठगों से बचने के लिए महत्वपूर्ण एडवायजरी जारी की है। जानें कैसे रहें सुरक्षित और ठगी से बचें।
64 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जून को डोंगला में अत्याधुनिक तारामंडल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी शनिवार, 21 जून को उज्जैन जिले के डोंगला ग्राम में स्थापित अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे "खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे।
17 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
कहां से आती है महाकाल को रमाने वाली पवित्र भस्म? क्या है बाबा के शृंगार का श्मशान कनेक्शन
महाकालेश्वर मंदिर महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भक्तों का मानना है कि महाकाल के दर्शन से आध्यात्मिक शुद्धि होती है। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर अपनी भस्म आरती के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। इस आरती में भगवान के विग्रह पर पवित्र भस्म लगाई जाती है। इस मंदिर में भस्म आरती आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से की जा रही है।
20 views • 4 hours ago
Richa Gupta
MP के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य, 6 घंटे की उपस्थिति न होने पर कटेगा वेतन
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम अनिवार्य किया है। अब प्राध्यापकों को रोज़ कम से कम 6 घंटे कॉलेज में रहना होगा, वरना वेतन में कटौती की जाएगी। जानें पूरी खबर।
91 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में मानसून की सक्रिय दस्तक — बारिश बनी राहत और चुनौती दोनों
मध्य प्रदेश में मानसून ने समय से कुछ ही दिन पूर्व ही दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद वर्षा की फुहारें जन-जीवन के लिए राहत लेकर आई हैं। परंतु इसके साथ ही कई जिलों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंकाएं भी सामने आ रही हैं।
24 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में बटरफ्लाई पार्क: प्रकृति संरक्षण की एक उड़ती पहल
प्रकृति की सबसे सुंदर और नाजुक रचनाओं में से एक है — तितली। यह न केवल रंग-बिरंगी होती है, बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण सूचक भी है। हाल के वर्षों में तितलियों की घटती संख्या और उनके आवासों के विनाश ने पर्यावरणविदों को चिंतित कर दिया है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मध्यप्रदेश में कई बटरफ्लाई पार्क स्थापित किए जा रहे हैं।
29 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में वेटलैडंस: एक सारगर्भित विश्लेषण
वेटलैंड्स, जिन्हें हिंदी में आर्द्रभूमियाँ कहा जाता है, ऐसे पारिस्थितिक तंत्र हैं जो भूमि और जल के बीच की कड़ी बनाते हैं। मध्य प्रदेश, जो भारत का हृदयस्थल है, जलवायु और भौगोलिक विविधता के कारण आर्द्रभूमियों का धनी राज्य है। यहाँ की वेटलैंड्स न केवल जैव विविधता के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों की आजीविका और जल प्रबंधन में भी सहायक हैं।
28 views • 7 hours ago
Richa Gupta
ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान से 110 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
55 views • 9 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच में घुसी संदिग्ध कार
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। वीआईपी रोड पर सीएम के काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई।
56 views • 10 hours ago
...