


उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के विषय में बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 5000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।
सरकार का मानना है कि प्रदेश में सबसे अधिक आबादी अभी 18 से अभी 25 के उम्र यानि युवाओं की है। सरकार मकसद है कि प्रदेश के हर युवा को तकनीक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए और यह शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है इसलिए प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में 5000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती होगी।
करीब 5000 कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती
जानकारी के मुताबिक, 5000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें पहले चरण के लिए 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अगर योगी सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है तो कक्षा 9 से 12 तक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि 5000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का मामला बीते दो सालों से अटका पड़ा है। जिसमें तीन ऐसे बिंदू थे जिनको लेकर सरकार ने इन बिंदुओं पर सुधार का आदेश दिया था। हालांकि शिक्षा विभाग ने अपने हिसाब से इन बिंदुओं पर सुधार कर लिया है और नया प्रस्ताव भेजा है और इस पर अगर सरकार सहमति जता देती है तो शिक्षक भर्ती मामले में बड़ा कदम माना जाएगा।