


गर्मियों के दिनों में अधिकतर घरों में पुदीने का इस्तेमाल किया जा जाता है। पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पुदीने का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। इससे चटनी, रायता, जूस, डिटॉक्स वॉटर बनाया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों में आयरन, पोटैशियम, मैंग्नीज, विटामिन ए, विटामिन सी, और बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। पुदीने की पत्तियां वजन को कम करने में मदद करती हैं। गर्मियों में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में पुदीने की पत्तियों को शामिल करना पसंद करते हैं। आइये आपको बताते हैं कि पुदीने से वजन को कैसे कम करें।
डिटॉक्स वॉटर
पुदीने की पत्तियों से आप पुदीना डिटॉक्स वॉटर तैयार कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में ये शरीर की गंदगी को निकालने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियां, सेब, अनार, और नींबू को एक साथ डालकर अच्छे से जूस तैयार करना होगा। फिर इसे छानकर इसका सेवन कर लें। इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होगा और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी।
पुदीना रायता
गर्मियों के दिनों में दही या दही से बनी चीजों को सेवन जरुर करना चाहिए। दही सा सेवन करने से पेट की परेशानियां नहीं होती है और शरीर भी ठंडा रहता है। दही सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। ऐसे में गर्मियों में दही में पुदीने को मिक्स करके इसका रायता बनाया जा सकता है। पुदीने का रायता पीने से हीट स्ट्रोक और लू से बचा जा सकता है। पुदीने की पत्तियों से बने रायते का सेवन करने से वजन को कंट्रोल में रखना भी आसान होता है।
पुदीना मोइतो
पुदीना और नींबू का पानी पीने से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में बहुत मदद मिलती है। इसे पुदीना मोइतो कहा जाता हैं। इस ड्रिंक को पीने से वजन को भी कम किया जा सकता है। गर्मियों में पुदाना मोइतो पीने से पेट की समस्याएं नहीं होती हैं। इसे बनाने के लिए पुदीने की फ्रेश पत्तियां, नींबू और काले नमक की जरूरत होती है