


अहमदाबाद हादसे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख जताया हैं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि, “यह हृदय विदारक है”। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
वहीं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने भी शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि, गुजरात के कर्णावती “अहमदाबाद” में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत ही दुखद और हृदयविदारक घटना है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के प्राण चले गए यह भारी शोक का विषय है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करता हूँ। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल और शक्ति प्रदान करें। सभी यात्रियों की सुरक्षा और कुशलता हेतु मेरी प्रार्थनाएँ सदैव हैं। ॐ शांति: शांति: शांति:॥
गौरतलब है कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया का यात्री विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद प्लेन नीचे आ गया और ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते सैंकड़ों जिंदगियां चंद सेकंड में ही तबाह हो गई। प्लेन में सवार यात्रियों के चिथड़े उड़ गए। शवों की पहचान तक नहीं हो पा रही है। अब तक आई जानकारी में 241 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा घायल बताए जा हैं। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।