भारतीय मूल के डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 178 साल के इतिहास में पहली बार संगठन की कमान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संभाल ली।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 जून 2025
103
0
...

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 178 साल के इतिहास में पहली बार संगठन की कमान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संभाल ली। डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें लोग प्यार से बॉबी मुक्कमाला कहते हैं। वो एमडी होने के साथ बेहतरीन ओटोलरींगोलॉजिस्ट हैं।


श्रीनिवास मुक्कमाला ने 180वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला


अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, हयात रीजेंसी शिकागो में 10 जून की रात समारोहपूर्वक समारोह में श्रीनिवास मुक्कमाला ने 180वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण हैं। वह इसे व्यक्त नहीं कर सकते। बस यह दिल को छू लेने वाला और विस्मयकारी अवसर है।


पिछले साल नवंबर में 53 वर्षीय डॉ. बॉबी मुक्कमला के मस्तिष्क के बाएं ओर 8-सेमी टेम्पोरल लोब ट्यूमर का पता चला। तीन सप्ताह बाद उनकी सर्जरी हुई। ट्यूमर का 90 प्रतिशत हिस्सा हटाया गया। विकिरण और कीमोथेरेपी से बचने में इसने मदद की। उनके चिकित्सकों ने संकेत दिया कि वह 20 साल तक जीवित रह सकते हैं। डॉ. बॉबी दो बच्चों के पिता हैं।


मैं आज रात यहां कुशल चिकित्सकों की प्रतिभा के कारण हूं”


उन्होंने इस अवसर पर अपनी सर्जरी के पलों को याद किया। भारतीय मूल के डॉ. मुक्कमला ने कहा, ” मैं आज रात यहां कुशल चिकित्सकों की प्रतिभा के कारण हूं। इसमें मेरे परिवार और दोस्तों का चिरस्थायी प्यार और धैर्य शामिल है। हो सकता है हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अभी भी खामियां हों। उसके बावजूद उसमें बहुत अच्छाइयां हैं। इसलिए मैं आपके सामने जीवित खड़ा हूं। मेरे जैसे लोगों के लिए अभी भी दुनिया में अमेरिकी चिकित्सा सबसे अच्छी है।


डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला की पत्नी नीता कुलकर्णी प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं


डॉ. मुक्कमला परिवार के साथ मिशिगन के फ्लिंट में रहते हैं। उन्होंने कई दशक गरीब लोगों का मुफ्त इलाज किया है। उन्होंने कहा कि फ्लिंट अमेरिकी चिकित्सा में सबसे अधिक दबाव वाले मुद्दों का प्रतीक है। उनकी पत्नी नीता कुलकर्णी प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. मुक्कमला ने कहा कि फ्लिंट में जीवन प्रत्याशा आसपास के उपनगरों की तुलना में लगभग 12 वर्ष कम है। वह फ्लिंट में ऐसे रोगियों को देखते हैं, जो रोग विशेषज्ञ से मिलने के लिए महीनों तक इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
असम: डिब्रूगढ़ में मिला हाइड्रोकार्बन, मुख्यमंत्री सरमा ने कहा गौरवपूर्ण क्षण
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ‘नामरूप बोरहाट‑1’ कुएं से हाइड्रोकार्बन की खोज, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे ऊर्जा सुरक्षा में मील का पत्थर बताया है।
65 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
PM धन-धान्य कृषि योजना के लिए 24 हजार करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कृषि और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य देश के कृषि जिलों का समग्र विकास और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश को बढ़ावा देना है।
74 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप के बाद NATO चीफ की धमकी, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को सजा देने की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद ही पश्चिमी देशों ने रूस को व्यापारिक प्रतिबंधों में बांध दिया था। जिसके बाद भारत और चीन, रूस के सबसे बड़े तेल खरीददार बन गए। 2023 में, इन दोनों देशों ने रूस से समुद्री मार्ग से आने वाले क्रूड ऑयल के लगभग 85-90% हिस्से का आयात किया।
70 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
क्या भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिलेगी माफी?
भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को दी जाने वाले फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है। उनकी मौत की सजा पर 16 जून को अमल किया जाना था।
64 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
TRE-4 की परीक्षा जल्द, शिक्षक भर्ती में केवल बिहार की महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण- CM नीतीश कुमार
बिहार सरकार जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा, लेकिन यह आरक्षण केवल बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
71 views • 11 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा जारी, 2.34 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक जारी, अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा भी जारी है।
71 views • 12 hours ago
Durgesh Vishwakarma
देश को शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों पर गर्व है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को बताया गर्व का क्षण। AXIOM-4 मिशन में भारत की भागीदारी देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की नई उड़ान।
24 views • 13 hours ago
Durgesh Vishwakarma
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, मोदी सरकार पेश करेगी 8 अहम विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र 2025, सरकार ला रही है 8 नए बिल। खेल संगठनों में सुशासन, डोपिंग नियंत्रण, IIM संशोधन, माइनिंग और टैक्स सुधार जैसे अहम मुद्दों पर बदलाव प्रस्तावित। जानिए पूरी लिस्ट।
24 views • 13 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
16 जुलाई को एक बार फिर से दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज वसंत वैली और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल में मेल भेजा गया है।
53 views • 13 hours ago
Richa Gupta
मानसून सत्र 2025: मोदी सरकार पेश करेगी आठ नए विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में मोदी सरकार आठ प्रमुख विधेयक पेश करेगी, जिसमें खेल, टैक्स, मणिपुर GST और अन्य शामिल हैं।
51 views • 14 hours ago
...