होली के दौरान देश में अलग ही धूम देखने को मिलती है। ये त्योहार हर धर्म के लोग मनाते हैं। इस दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियों के साथ पर्व का आनंद लेते हैं। मधुरा में होली से 40 दिन पहले ही बसंत पंचमी के दिन से रंगों का उत्सव मनाना शुरू हो जाता है।
40 दिन पहले शुरू हुआ रंगों का त्योहार
बसंत पंचमी के मौके पर 3 फरवरी 2025 यानी आज मथुरा जिले के वृंदावन धाम में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अबीर-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया जा रहा है। आज से आने वाले 40 दिन तक बृज में होली का उत्सव मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बृज में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बसंत पंचमी के दिन से होली की शुरुआत हो जाती है। यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में आज गुलाल उड़ाने की शुरुआत हो गई है। वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में आज जमकर गुलाल उड़ाया गया।