क्या फिदायीन हमला है दिल्ली ब्लास्ट? पुलवामा तक पहुंची जांच
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से पूरा देश सहम गया. यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 11 नवंबर 2025
224
0
...

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से पूरा देश सहम गया. यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि अब बड़ा सवाल यह है कि इस ब्लास्ट के पीछे कौन है? क्या ये फिदायीन हमला है? दरअसल कार का जांच में भी कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. हालांकि अभी तक आतंकी हमले की पुष्टी नहीं की गई है

यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कोतवाली पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इस विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं.

सभी एंगल से हो रही जांच

इससे पहले, एएनआई से बात करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोमवार शाम 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं. अमित शाह ने कहा कि मैंने दिल्ली सीपी और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है. हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और उसको ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे.

दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही वाहनों की जांच भी तेज़ कर दी गई है. विस्फोट के बाद जलती कारों से आग की लपटें उठने से इलाके में दहशत फैल गई. दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पहले कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास के इलाके में एक धीमी गति से चलने वाला वाहन लाल बत्ती पर रुका और उस वाहन में एक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से की बात

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया और गृह मंत्री अमित शाह से बात की. उन्होंने विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक भी जताया. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69% फॉर्म हुए डिजिटाइज
चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।
42 views • 33 minutes ago
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
40 views • 37 minutes ago
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
137 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 19 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
94 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
99 views • 22 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द, घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करें
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित। यात्रियों को सलाह: घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें।
73 views • 22 hours ago
...