कश्मीर में बढ़ी ठंड, डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को दी सावधानी बरतने की सलाह
कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 नवंबर 2025
182
0
...

श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। श्रीनगर में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम में यह पहली बार हुआ है जब श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे चला गया है। गुलमर्ग में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शून्य से 3.2 डिग्री नीचे तापमान के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा। बताया गया है कि आने वाले 10 से 15 दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और रात में आसमान साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में 11 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पल्मोनोलॉजिस्ट ने लोगों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अत्यधिक ठंड में बाहर न जाने की चेतावनी दी है, क्योंकि इससे सर्दियों के महीनों में सीने में जकड़न और संक्रमण हो सकता है। जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. नवीद नजीर शाह ने कहा है कि जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें सर्दियों के महीनों में अत्यधिक ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।


बता दें कि कश्मीर घाटी में सर्दियों में लोग एक खास ऊनी कोट पहनते हैं, जिसे फेरन कहते हैं। ठंड बहुत बढ़ने पर वे कांगड़ी नाम की टोकरी इस्तेमाल करते हैं। इसमें मिट्टी का एक छोटा बर्तन होता है, जिसमें जलते कोयले डाले जाते हैं। इसे फेरन के अंदर रखकर शरीर को गर्म रखते हैं।


सबसे ज्यादा ठंड का समय चिल्लई कलां कहलाता है। यह 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक के 40 दिन का होता है। इन दिनों घाटी में इतनी ठंड पड़ती है कि झीलें, नदियां और तालाब आंशिक या पूरी तरह जम जाते हैं।


बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियों से घाटी में सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने के कारण कश्मीर में सुबह और शाम ठंडी रहती है और स्थानीय लोगों ने भारी ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। ‘फेरन’ घाटी में रहने वाले लोगों का पारंपरिक सर्दियों का पहनावा है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, लोग ‘कांगड़ी’ नाम की विलो की टोकरी में चारकोल से भरा मिट्टी का बर्तन फेरन के अंदर इस्तेमाल करते हैं ताकि कड़ाके की ठंड से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69% फॉर्म हुए डिजिटाइज
चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।
41 views • 19 minutes ago
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
38 views • 23 minutes ago
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
137 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 18 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
94 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
99 views • 22 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द, घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करें
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित। यात्रियों को सलाह: घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें।
73 views • 22 hours ago
...