बिहार में थम गया प्रचार का शोर, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया है। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। आज शाम पांच बजे के बाद प्रचार पूरी तरह बंद हो गया।
14 नवंबर को सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित होंगे
Ramakant Shukla
Created AT: 6 hours ago
21
0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया है। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। आज शाम पांच बजे के बाद प्रचार पूरी तरह बंद हो गया।
पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित होंगे
दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम