प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देशवासियों को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। पीएम मोदी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर के विकसित देशों के तेज़ आर्थिक विकास के पीछे उनकी मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्रणाली रही है। उन्होंने कहा, “जिस भी देश में बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां विकास अपने आप तेजी से होता है। भारत भी इसी राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नई वंदे भारत ट्रेनें:
काशी – खजुराहो वंदे भारत
फिरोजपुर – दिल्ली वंदे भारत
लखनऊ – सहारनपुर वंदे भारत
एर्नाकुलम – बेंगलुरू वंदे भारत
इन चार नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही देश में अब 160 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।
पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं. ये भारतीय रेलवे को transform करने का एक पूरा अभियान है. वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है