पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (8 नवंबर, 2025) को वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 08 नवंबर 2025
224
0
...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (8 नवंबर, 2025) को वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुगम, त्वरित और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आपको बता दें, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।


बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस


बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो, को जोड़ेगी।


यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक त्वरित, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगा।


लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस


वहीं, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा, साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुगम तथा त्वरित अंतर-शहर यात्रा सुनिश्चित करने के ज़रिए, यह सेवा कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत


फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगी। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने और राष्ट्रीय बाज़ारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस


दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी ला देगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे प्रोफेशनलों, छात्रों और पर्यटकों को तेज़ और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक कार्यकलापों और पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग में सहायता मिलेगी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर बड़ी बहस, चर्चा के लिए 10 घंटे निर्धारित
संसद में आज मंगलवार को बड़े चुनावी सुधारों पर एक बड़ी बहस होने वाली है। यह बहस लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध के बाद हो रही है, जिससे कार्यवाही रुकी हुई थी।
3 views • Just now
Richa Gupta
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69% फॉर्म हुए डिजिटाइज
चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।
48 views • 49 minutes ago
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
45 views • 53 minutes ago
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
137 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 19 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
95 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
101 views • 22 hours ago
...