फ्रांस ने बांग्लादेश को दिया झटका, मैक्रों ने यूनुस के साथ बैठक से किया इनकार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया है। मैक्रों ने यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार दिया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 5 hours ago
38
0
...

पेरिस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया है। मैक्रों ने यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार दिया है। ये बैठक अगले महीने होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के दौरान हो सकती थी। यूनुस को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस जाना था। ढाका ने सम्मेलन के दौरान यूनुस और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया था लेकिन फ्रांस सरकार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। फ्रांस सरकार के इस फैसले से यूनुस के वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश को झटका लगा है।

मैक्रों के साथ बैठक से इनकार के बाद यूनुस की फ्रांस यात्रा रद्द कर दी गई है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 जून से फ्रांस के नीस में होनी है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति 8 जून को प्रतिभागियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इसके लिए यूनुस को भी न्योता भेजा गया था। ढाका के सूत्रों ने बताया कि फ्रांस से निमंत्रण मिलने के बाद मैक्रों और युनुस के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित कराने के लिए बहुत प्रयास किए। इस पर पेरिस ने जवाब दिया सम्मेलन में भाग लेने वाले कई देशों ने पहले ही द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है। ऐसे में किसी और द्विपक्षीय बैठक यानी मैक्रों का यूनुस से मिलना संभव नही हो सका है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
उनकी सीमा में घुसे बिना पूरा पाकिस्तान हमारी जद में – एयर डिफेंस डीजी ने चेताया
भारत-पाकिस्तान तनाव में सीज़फायर के चलते फिलहाल स्थिति कुछ हद तक संभली है, पर अभी भी यह तनाव खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी चेतावनी दी है, जिसे सुनकर पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी।
33 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत के हाथ लगा चीन की सबसे खतरनाक मिसाइल का DNA, जापान और फ्रांस को क्यों चाहिए PL-15 के टुकड़े
भारतीय वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने जेएफ-17 फाइटर जेट से चीनी मिसाइल को लॉन्च किया था। लेकिन भारत के बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट ने चीनी मिसाइल को हवा में ही बेअसर कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन के विरोधी देशों के हाथ ये मिसाइल लगा है।
37 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस ने बांग्लादेश को दिया झटका, मैक्रों ने यूनुस के साथ बैठक से किया इनकार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया है। मैक्रों ने यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार दिया है।
38 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप का भारत संग धोखा या आतंकियों पर बड़ी गलती? व्हाइट हाउस के पैनल में लश्कर कैंप में रहे जिहादियों की नियुक्ति पर बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को लिए इस फैसले की जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है, इसकी वजह इस्माइल और हमजा का विवादित इतिहास है। इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है।
91 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
भारत की 'थरूर मिसाइल' के सामने टिक पाएंगे बिलावल भुट्टो!
पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सैन्य संघर्ष के बाद सीजफायर होने के बावजूद भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी है। भारत सरकार ने सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का फैसला लिया है, जो पाकिस्तान में आतंक को पनाह मिलने की जानकारी दुनिया को देगा। भारत की ओर से इसके लिए सबसे अहम नाम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का है।
95 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
पाकिस्तान को कर्ज तो दिया लेकिन टेंशन में IMF
भारत के विरोध के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को नई मदद दी है। लेकिन अब IMF ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भारत के साथ तनाव बढ़ने से उसकी सुधार योजनाओं को खतरा हो सकता है। IMF ने पाकिस्तान के लिए 11 नई शर्तें भी रखी हैं।
99 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
कौन है ISIS के वो दो आतंकी जिन्हे इंडोनेशिया ने भारत को सौंपा?
इंडोनेशिया ने आइएसआइएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को भारत को सौंपा है। ये आतंकी महाराष्ट्र में आइएसआइएस के स्लीपर सेल के सदस्य थे। जकार्ता से मुंबई पहुंचते ही इन्हें गिरफ्तार किया गया।
81 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ', भारतीय मिशन ने पुर्तगाल में पाकिस्तान को दिखाया आईना
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पड़ोसी देशों और उनकी आवाम अब तक उबर नहीं पाई है। इस बीच पुर्तगाल में भारतीय मिशन ने लिस्बन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने एक पोस्टर के जरिए भारत के ऑपरेशन सिंदूर की ताकत और सटीकता का संदेश दिया।
110 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
गूगल के अपकमिंग इवेंट में होगा कुछ बड़ा
गूगल आई/ओ 2025 इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है. इस कॉन्फ्रेंस में क्या बड़ा होने वाला है. किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा.क्या जोमिनी एआई अपडेट देखने को मिलेंगे यहां इसकी पूरी डिटेल्स मिल जाएंगी.
287 views • 2025-05-17
Sanjay Purohit
बांग्लादेश में अमेरिका का दखल, सेनाध्यक्ष जमान और यूनुस के बीच खिंची तलवारें
बांग्लादेश में ताजा विवाद कमरूल हसन को सशसत्र बल डिवीजन के प्रिंसिपल स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट जनरल पद से हटाने को लेकर पैदा हुआ। ताजा विवाद म्यांमार में अराकान आर्मी की मदद के लिए अमेरिका के इशारे पर कथित मानवीय गलियारे के विवादास्पद मुद्दे को लेकर है।
189 views • 2025-05-17
...