ट्रंप का भारत संग धोखा या आतंकियों पर बड़ी गलती? व्हाइट हाउस के पैनल में लश्कर कैंप में रहे जिहादियों की नियुक्ति पर बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को लिए इस फैसले की जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है, इसकी वजह इस्माइल और हमजा का विवादित इतिहास है। इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 19 मई 2025
93
0
...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को लिए इस फैसले की जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है, इसकी वजह इस्माइल और हमजा का विवादित इतिहास है। इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है। वहीं दूसरे सदस्य यूसुफ पर भी आतंकी समूहों से संबंध रखने के आरोप रहे है। ऐसे में इस्माइल रॉयर और शैख हमजा युसुफ को वाइट हाउस पैनल में शामिल करने से अमेरिकियों में गुस्सा है। यहां तक कि ट्रंप के करीबी सहयोगियों ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए आतंक के मुद्दे पर इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का 'ब्लंडर' कहा है।

ट्रंप से जुड़े धार्मिक स्वतंत्रता पैनल में शामिल किए गए इस्माइल रॉयर के पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा से साल 2000 में ट्रेनिंग ले चुका है और कश्मीर में भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का आरोपी है। पूर्व जिहादी कहलाने वाला रॉयर आतंकवाद से संबंधित आरोपों में 13 साल तक जेल की सजा काट चुका है। साल 2003 में रॉयर पर अमेरिका में आंतकवाद फैलाने के आरोप लगे। उस पर अल-कायदा से जुड़े होने का भी केस रहा है। इस्माइल को 2004 में 20 साल की सजा सुनाई गई लेकिन 13 साल बाद उसे रिहा कर दिया गया।

मुरीदके में रहा था इस्माइल

साल 2001 में इस्माइल रॉयर और शेख हमजा की जोड़ी ने ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान के मुरीदके की यात्रा की थी। मुरीदके भारत के हालिया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय सेना के निशाने पर रहा था। मुरीदके आतंक के ट्रेनिंग कैंप के लिए दुनियाभर में बदनाम रहा है। यहां ट्रेनिंग पाए आतंकी भारत को निशाना बनाते रहे हैं।


वाइट हाउस पैनल का दूसरा सदस्य शेख हमजा यूसुफ है। यूसुफ पर कट्टरपंथियों की मदद करने और और प्रतिबंधित आतंकी समूहों से संबंध होने के आरोप रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाने वाले में आम लोगों के साथ-साथ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट लारा रूमर भी हैं। उन्होंने इसे ट्रंप का बेहद खराब फैसला कहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
उनकी सीमा में घुसे बिना पूरा पाकिस्तान हमारी जद में – एयर डिफेंस डीजी ने चेताया
भारत-पाकिस्तान तनाव में सीज़फायर के चलते फिलहाल स्थिति कुछ हद तक संभली है, पर अभी भी यह तनाव खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी चेतावनी दी है, जिसे सुनकर पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी।
36 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
भारत के हाथ लगा चीन की सबसे खतरनाक मिसाइल का DNA, जापान और फ्रांस को क्यों चाहिए PL-15 के टुकड़े
भारतीय वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने जेएफ-17 फाइटर जेट से चीनी मिसाइल को लॉन्च किया था। लेकिन भारत के बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट ने चीनी मिसाइल को हवा में ही बेअसर कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन के विरोधी देशों के हाथ ये मिसाइल लगा है।
41 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस ने बांग्लादेश को दिया झटका, मैक्रों ने यूनुस के साथ बैठक से किया इनकार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया है। मैक्रों ने यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार दिया है।
43 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप का भारत संग धोखा या आतंकियों पर बड़ी गलती? व्हाइट हाउस के पैनल में लश्कर कैंप में रहे जिहादियों की नियुक्ति पर बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को लिए इस फैसले की जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है, इसकी वजह इस्माइल और हमजा का विवादित इतिहास है। इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है।
93 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
भारत की 'थरूर मिसाइल' के सामने टिक पाएंगे बिलावल भुट्टो!
पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सैन्य संघर्ष के बाद सीजफायर होने के बावजूद भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी है। भारत सरकार ने सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का फैसला लिया है, जो पाकिस्तान में आतंक को पनाह मिलने की जानकारी दुनिया को देगा। भारत की ओर से इसके लिए सबसे अहम नाम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का है।
97 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
पाकिस्तान को कर्ज तो दिया लेकिन टेंशन में IMF
भारत के विरोध के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को नई मदद दी है। लेकिन अब IMF ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भारत के साथ तनाव बढ़ने से उसकी सुधार योजनाओं को खतरा हो सकता है। IMF ने पाकिस्तान के लिए 11 नई शर्तें भी रखी हैं।
101 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
कौन है ISIS के वो दो आतंकी जिन्हे इंडोनेशिया ने भारत को सौंपा?
इंडोनेशिया ने आइएसआइएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को भारत को सौंपा है। ये आतंकी महाराष्ट्र में आइएसआइएस के स्लीपर सेल के सदस्य थे। जकार्ता से मुंबई पहुंचते ही इन्हें गिरफ्तार किया गया।
85 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ', भारतीय मिशन ने पुर्तगाल में पाकिस्तान को दिखाया आईना
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पड़ोसी देशों और उनकी आवाम अब तक उबर नहीं पाई है। इस बीच पुर्तगाल में भारतीय मिशन ने लिस्बन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने एक पोस्टर के जरिए भारत के ऑपरेशन सिंदूर की ताकत और सटीकता का संदेश दिया।
113 views • 2025-05-19
Sanjay Purohit
गूगल के अपकमिंग इवेंट में होगा कुछ बड़ा
गूगल आई/ओ 2025 इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है. इस कॉन्फ्रेंस में क्या बड़ा होने वाला है. किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा.क्या जोमिनी एआई अपडेट देखने को मिलेंगे यहां इसकी पूरी डिटेल्स मिल जाएंगी.
291 views • 2025-05-17
Sanjay Purohit
बांग्लादेश में अमेरिका का दखल, सेनाध्यक्ष जमान और यूनुस के बीच खिंची तलवारें
बांग्लादेश में ताजा विवाद कमरूल हसन को सशसत्र बल डिवीजन के प्रिंसिपल स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट जनरल पद से हटाने को लेकर पैदा हुआ। ताजा विवाद म्यांमार में अराकान आर्मी की मदद के लिए अमेरिका के इशारे पर कथित मानवीय गलियारे के विवादास्पद मुद्दे को लेकर है।
192 views • 2025-05-17
...