ग्वालियर: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत
कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के समूह को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे शिवपुरी लिंक रोड पर यह हादसा हुआ। टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जा गिरी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 hours ago
76
0
...

कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के समूह को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे शिवपुरी लिंक रोड पर यह हादसा हुआ। टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जा गिरी। इस घटना में दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

कार छोड़कर फरार हो गए लोग

जानकारी के अनुसार, कांवड़िए भदावना से जल भरकर लौट रहे थे। वे सभी सिमरिया के टांका घाटीगांव के रहने वाले थे। गांव के प्रहलाद बंजारा ने बताया कि गांव से 13 लोग कांवड़ भरने गए थे। लौटते समय एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया और खाई में पलट गई। कार में सवार लोग भाग गए

धमाके की आवाज आई और चीख पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़िए कतार में चल रहे थे। उनका गांव पास ही था। वे सुबह तक घर पहुंचने वाले थे, तभी यह हादसा हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि 'अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया क्या हुआ? वैसे ही पलक झपकते कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए गुलांटे खाते हुए दिखाई दी।'

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बदलते दौर का उज्जैन सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं बल्कि भारत और पूरे विश्व के लिए महवपूर्ण छाप छोड़ने का कार्य करेगा। मेट्रोपॉलेटिन सिटी में शामिल होने के बाद इंदौर-उज्जैन वृहद महानगरीय क्षेत्र बन जाएगा। उज्जैन नगर निगम के महापौर, सभापति और अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उसे 10 लाख की आबादी श्रेणी में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता आवार्ड की उपलब्धि से अवगत करवाकर उन्हें ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से आए जनप्रतिनिधि को संबोधित किया।
2 views • 3 minutes ago
Ramakant Shukla
सिया विवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन,दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को हटाया
सिया विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को पद से हटाया गया है। साथ ही, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
7 views • 11 minutes ago
Richa Gupta
महाकाल सवारी में देरी को लेकर विवाद गहराया, पुजारियों ने जताया विरोध – अगली सवारी में काली पट्टी बांधने की चेतावनी
उज्जैन में भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी में देरी को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर के पुजारियों ने इसे धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
30 views • 16 minutes ago
Richa Gupta
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
भोपाल नगर निगम परिषद की आज बैठक होगी। सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस के परिषद हॉल में होगी। बैठक हंगामेदार रहने के आसार है।
32 views • 25 minutes ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अचारपुरा में करेंगे 406 करोड़ रुपए के निवेश की 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाने की पहल रंग ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को भोपाल के अचारपुरा में 406 करोड़ के निवेश वाली 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही 8 उद्योगों के निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र भी सौपेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अचारपुरा स्थित गोकलदास एक्सपोर्ट्स की गारमेंट यूनिट के भ्रमण से होगी, जहाँ लगभग 2500 महिलाएँ कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद करेंगे और इकाई में हो रहे उत्पादन कार्यों का अवलोकन करेंगे। यह इकाई न केवल औद्योगिक गतिविधियों बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है।
8 views • 32 minutes ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में फिर आफत की बारिश, आज 20 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य में एक मजबूत बारिश प्रणाली के असर से कई जिलों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत 20 से अधिक जिलों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब तक प्रदेश में औसत से 53% अधिक वर्षा हो चुकी है।
14 views • 39 minutes ago
Richa Gupta
CM डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर सड़क हादसे पर जताया दुख: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई हैं।
78 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
भांग का श्रृंगार व मस्तक पर चंद्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन हुआ। रात 3 बजे भगवान वीरभद्र की पूजा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसके बाद चांदी के द्वार खोले गए और गर्भगृह में भगवान महाकाल की विधिवत पूजा शुरू हुई।
71 views • 20 hours ago
Richa Gupta
युवाओं और बहनों के रोजगार के लिए राज्य सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं और बहनों के रोजगार के लिए संकल्पित है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
58 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
ग्वालियर: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत
कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के समूह को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे शिवपुरी लिंक रोड पर यह हादसा हुआ। टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जा गिरी।
76 views • 22 hours ago
...