गर्मी के प्रभाव से करना चाहते हैं अपना बचाव, तो जरूर करें इन 10 चीजों का सेवन
गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजें शामिल कर सकते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 अप्रैल 2025
37
0
...

गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजें शामिल कर सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का भी सेवन किया जा सकता है। आप गर्मियों के दौरान होने वाली कई गंभीर समस्याओं से भी बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस मौसम में किन चीजों का सेवन आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है।


बेल


यह गर्मियों के मौसम का एक बेहतरीन फल है। बेल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन शामिल हैं। ये कई बीमारियों से बचाने के साथ शरीर को भी ठंडा रखते हैं।आपको डाइट में बेल जरूर शामिल करें।


तुलसी के बीज


तुलसी के बीज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हें सब्जा के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में इन बीजों के सेवन से शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। आप इनका इस्तेमाल नींबू पानी, शरबत या जूस में कर सकते हैं।


छाछ


काले नमक, हींग और जीरे के पाउडर से बनी छाछ काफी स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होती है। गर्मियों में पाचन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खाने के बाद छाछ जरूर पिएं। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है।


नारियल पानी


हीट स्ट्रोक से बचने के लिए नारियल पानी नियमित रूप से जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ गर्मी से राहत दिलाता है।


खीरा


खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होता है। इसलिए गर्मियों में इसे जरूर खाएं। आप चाहें तो इसका जूस बना सकते हैं, रायता या ठंडा सूप भी तैयार कर सकते हैं।


सौंफ के बीज


सौंफ के बीज भी शरीर को ठंडा रखने में मददगार हेते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर शरबत बना सकते हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है।


अंगूर


यह गर्मियों में मिलने वाला रसीला और स्वादिष्ट फल है। जो एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंगूर त्वचा को सनबर्न से बचाने में भी सहायक है।


लीची


गर्मियों में लोग लीची खाना काफी पसंद करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे तत्वों से भरपूर होती है। जो सेहत के लिए लिए काफी फायदेमंद होते हैं।


आम


आम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। जिससे हम बीमार पड़ने से बचते हैं। इसके अलावा आम हीट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।


पुदीने की पत्तियां


ये पत्तियां गर्मियों में शरीर को ठंडा रखती हैं। आप इसका इस्तेमाल कर ड्रिंक बना सकते हैं या पुदीने की स्वादिष्ट चटनी का लुत्फ उठा सकते हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Health & wellness

See all →
Richa Gupta
प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने से हो सकती है बड़ी समस्या
प्लेटलेट्स की कमी, जिसे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है, एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इसके लक्षणों में त्वचा पर लाल या जामुनी रंग के निशान, नाक और मसूड़ों से खून आना, लंबे समय तक घावों से खून बहना, और मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव शामिल हैं।
68 views • 2025-04-16
payal trivedi
मिलावटी बेसन की पहचान के लिए अपनाएं 3 आसान तरीके, यहां जानें घर पर शुद्ध बेसन बनाने की विधि
बेसन हमारे रसोईघर का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसका उपयोग हम विभिन्न व्यंजनों जैसे पकौड़े, ढोकला और फेसपैक बनाने में करते हैं।
69 views • 2025-04-15
Sanjay Purohit
भारत में कैंसर से भी बड़ी समस्या बन गया है मोटापा- सर्वे
भारत में मोटापे को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ी है. इप्मोस हेल्थ सर्विस रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, भारत में मोटापे को लेकर चिंतित लोगों की तादाद पिछले एक साल में 14% बढ़ी है जबकि कैंसर को लेकर 12% कम हुई है. मोटापे को मुश्किल मानने वाले 4 साल में 3 गुना बढ़े हैं. पिछले एक साल में 14% से 28% इनकी संख्या हुई है.
38 views • 2025-04-12
Richa Gupta
गर्मी के प्रभाव से करना चाहते हैं अपना बचाव, तो जरूर करें इन 10 चीजों का सेवन
गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजें शामिल कर सकते हैं।
37 views • 2025-04-11
Richa Gupta
कहीं आपका तरबूज मिलावटी तो नहीं ? इन तरीकों से करें पहचान
गर्मियों में तरबूज आपको हर जगह मिल जाएंगे। ये फल हाइड्रेशन के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें 96% तक सिर्फ पानी ही पानी होता है।
31 views • 2025-04-11
Sanjay Purohit
क्या माइग्रेन के मरीजों को AC में बैठना चाहिए?
गर्मी का सीजन आ चुका है. दफ्तरों और घरों में लोग AC एयर कंडिशन में बैठकर काम कर रहे हैं. बहुत से लोग घरों में AC चलाकर ही सोते हैं. लोगों को AC की ठंडी हवा बहुत सुकून देती है, लेकिन माइग्रेन के मरीजों को AC में बैठना या सोना चाहिए कि नहीं इसको लेकर बहुत से लोगों में कन्फ्यूजन हैं.
37 views • 2025-04-11
Richa Gupta
PCOS जैसी समस्या को मैनेज कर सकते हैं ये बीज, बस जान लें खाने का सही तरीका
आज की तेज रफ्तार भरी ज‍िंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन आम होता जा रहा है। उन्‍हीं में से पीसीओएस (PCOS) एक ऐसी समस्या है जिससे आज ज्यादातर महिलाएं परेशान हैं।
41 views • 2025-04-10
Sanjay Purohit
गर्मी में भी शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये फूड
गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाना एक सामान्य बात है लेकिन अगर शरीर को अंदर से ठंडा न रखा जाए तो यह थकान, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
43 views • 2025-04-10
Sanjay Purohit
विश्व होम्योपैथी दिवस 2025: इतिहास, महत्व और यह क्यों मनाया जाता है
होम्योपैथी एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है जो "जैसे को तैसा" के सिद्धांत पर आधारित है।
63 views • 2025-04-10
Sanjay Purohit
शरीर में दिखाई दें ये संकेत तो समझ लें जरूरत से ज्यादा पतला है खून
खून का पतला होना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त की थक्के बनाने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो सकती है।
64 views • 2025-04-09
...