अब इंडिगो के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट वापस लौटी
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण लेह में उतरने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसे वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 hours ago
18
0
...

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण लेह में उतरने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसे वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरबस A320-251N विमान (फ्लाइट 6E 2006) दिल्ली से सुबह 6.30 बजे रवाना हुई थी। यह फ्लाइट सुबह 7.50 बजे लेह पहुंचने वाली थी। लेकिन लेह पहुंचने से ठीक पहले विमान को सावधानी बरतते हुए वापस मोड़ दिया गया।

इंडिगो एयरलाइन ने इस बारे में कहा, 'इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 जो दिल्ली से लेह जा रही थी, उसे तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा। इस समस्या की वजह से लेह में विमान को उतारने में दिक्कत आ रही थी। नियमों के अनुसार, पायलट विमान को वापस दिल्ली ले आया। विमान की मरम्मत की जा रही है। यात्रियों को लेह पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया है।'

दूसरी फ्लाइट से भेजा गया

यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में भेजा गया। इससे उनकी यात्रा में कम से कम परेशानी हुई। विमान में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और कोई इमरजेंसी नहीं हुई।

एक दिन पहले भी आई थी खराबी

इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को भी खराबी आई थी। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर जा रही थी। फ्लाइट 6E-6313 रायपुर में लैंड होने के बाद भी यात्रियों को 30 मिनट से ज्यादा समय तक अंदर ही रहना पड़ा। दरअसल, विमान का दरवाजा तकनीकी खराबी के कारण नहीं खुल रहा था।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
अंग्रेजी नहीं, भारतीय भाषाएं बनेंगी गर्व का कारण: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता को लेकर एक साहसिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारत में अंग्रेज़ी बोलने वालों को खुद पर शर्म आने लगेगी।
25 views • 5 hours ago
Richa Gupta
विमान सुरक्षा पर बड़ा फैसला, DGCA को मिली ऊंची इमारतों पर कार्रवाई की ताकत
अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद केंद्र सरकार ने हवाई सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया है। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी, जब लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
22 views • 6 hours ago
Richa Gupta
पुणे सड़क हादसा: PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की मदद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
34 views • 7 hours ago
Richa Gupta
अमेरिकी वीजा नीतियों में सख्ती, किन देशों को मिलेगा फायदा, किसे होगी परेशानी?
हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अमेरिका ने स्टूडेंट वीजा की सर्विस फिर से शुरू कर दी है, लेकिन वीजा के लिए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।
55 views • 8 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह देहरादून और नैनीताल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।
33 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान से रेस्क्यू 110 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए भारतीय छात्रों ने वहा के हालात को याद किया और घर वापसी के खातिर त्वरित कदम उठाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर पहला विमान बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली पहुंचा।
61 views • 9 hours ago
Durgesh Vishwakarma
ऑपरेशन सिंधु पर RJD नेता मनोज झा बोले - यह सराहनीय पहल है
ऑपरेशन 'सिंधु' के तहत छात्रों का पहला जत्था दिल्ली पहुंच गया है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने 110 नागरिकों को वॉर जोन से सुरक्षित निकाल लिया है।
21 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
पीएम मोदी ने 5 सालों में पहली बार राहुल गांधी के लिए किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर बधाई दी। लगभग पांच साल में यह पहली बार है जब मोदी ने राहुल को सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएँ दीं।
67 views • 10 hours ago
Durgesh Vishwakarma
बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है - अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा -जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव ने बिहार की दुर्दशा की है, बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।
22 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
बोइंग-787 ड्रीमलाइनर संकट के बीच 'फाल्कन' को लेकर अच्छी खबर
फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के साथ मिलकर भारत में फाल्कन 2000 एलएक्सएस जेट बनाएगी। यह जेट वैश्विक बाजार के लिए होगा और 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
73 views • 10 hours ago
...