


छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आता जा रहा है, चुनावी शोर गुल तेज होता जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोंप लगा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा निशाना साधा है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा -जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव ने बिहार की दुर्दशा की है, बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। कैसे बिहार में जंगल राज चलता था, कैसे लूटपाट होती थी, कैसे माफिया राज बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव की सरकार में हुआ करता था।
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अरुण साव ने आगे लालू पर हमला तेज करते हुए कहा कि, बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा और दिशा लगातार बदलने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कहा कि, निश्चित तौर पर बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है।