जापान फिर भूकंप की चपेट में, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई 6.1 की तीव्रता
जबरदस्त भूकंप से आज जापान की धरती कांप गई। जापान के होक्काइडो तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
52
0
...

जबरदस्त भूकंप से आज जापान की धरती कांप गई। जापान के होक्काइडो तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि गुरुवार (19 जून) को जापान के होक्काइडो इलाके में नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 42.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 146.4 डिग्री पूर्वी देशांतर में मिला। हालांकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन भूकंप के जोरदार झटके लगने से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैली हुई है।


बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी


वहीं संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बीते दिन भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.9 रही थी। 18 जून दिन बुधवार को नेमुरो से लगभग 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 14.9 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था। बता दें कि जापान में भूकंप या सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की चर्चा है। इसलिए जापान की सरकार ने और भूकंप वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को आदेश है कि वे किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। बता दें कि साल 2011 में 9 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे आई सुनामी से जापान में 15000 लोगों की जान गई थी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
असीम मुनीर से मिलकर ट्रंप ने कर दी गलती, भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति का पाकिस्तान प्रेम
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तान प्रेम दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की वॉइट हाउस में मेजबानी कर डाली। जानकारों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह कदम उठा रहे हैं, वह भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है।
53 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
म्यांनमार के गृहयुद्ध में उतरे रोहिंग्या मुस्लिम, अराकान आर्मी से आरपार का इरादा
म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध ने सबसे ज्यादा प्रभाव रखाइन राज्य पर डाला है। रखाइन में बीते महीनों में अराकान आर्मी ने लगातार जुंटा शासन के खिलाफ बढ़त बनाई है और राज्य के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। अराकान आर्मी का रुख स्थानीय रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ रहा है। इसकी वजह से रोहिंग्याओं को बड़ी तादाद में पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
67 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
इजरायल और ईरान की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ईरान की परमाणु सुविधा पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि केवल अमरिका के पास ही यूरेनियम संवर्धन केंद्र को नष्ट करने की क्षमता है।
57 views • 7 hours ago
Richa Gupta
जापान फिर भूकंप की चपेट में, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई 6.1 की तीव्रता
जबरदस्त भूकंप से आज जापान की धरती कांप गई। जापान के होक्काइडो तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई।
52 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिका में उगला जहर
वॉशिंगटन दौरे पर पहुंचे आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हालिया संघर्ष को लेकर खूब शेखी बघारी और झूठे दावे किए तो 1971 की जंग में हार की टीस भी उभर आई। उन्होंने भारत से बदला लेने की कसम खाई।
105 views • 2025-06-18
Sanjay Purohit
पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ आज लंच करेंगे ट्रंप, पीएम मोदी ने ठुकराया न्योता
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज लंच करने जा रहे हैं। इस लंच के दौरान दोनों के बीच ईरान, कश्मीर और भारत को लेकर बातचीत हो सकती है।
32 views • 2025-06-18
Richa Gupta
G7 शिखर सम्मेलन से जल्दी चले जाने का इजरायल-ईरान संघर्ष से कोई संबंध नहीं : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उनके हालिया बयानों को लेकर आलोचना की। मैक्रों ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम करने के लिए ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन से जल्दी चले गए थे।
60 views • 2025-06-18
Sanjay Purohit
ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या का प्लान
ईरान की इस्लामी क्रांति से करीब साल भर पहले की बात है। 1978 में तब शाह पहलवी का राज था, जिनके खिलाफ विद्रोह को हवा दे रहे थे इस्लामी क्रांति के अगुवा अयातोल्लाह खोमैनी। उस वक्त ईरान के सरकारी अखबार में खोमैनी को ईरान सरकार ने 'भारतीय मुल्ला' और 'ब्रिटेन का एजेंट' लिखा गया। उन्हें ' इश्कमिजाजी गजलों में खोया रहने वाला बूढ़ा' तक कहा गया। इस लेख के छपने के बाद ईरान की जनता भड़क गई। 1979 को ईरान में इस्लामी क्रांति हुई।
54 views • 2025-06-17
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
171 views • 2025-06-17
Sanjay Purohit
चीन की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने वियतनाम पर डाला प्रेशर!
अमेरिका, चीन की टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन को तोड़ने की योजना बना रहा है। वह वियतनाम से चीनी पुर्जों का इस्तेमाल कम करने को कह रहा है। अमेरिका ने टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है। इससे एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों को चिंता हो रही है।
82 views • 2025-06-17
...