मूंग खरीदी की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, जो अधिकारी मूंग की फसल को ‘ज़हर’ बता रहे थे, वे आज उसी की खरीदी के आदेश देने को मजबूर हुए
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 14 जून 2025
39
0
...

मूंग खरीदी की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, किसानों की एकजुटता और कांग्रेस पार्टी के लगातार संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। इसके साथ ही उमंग सिंघार ने आगे कहा कि, हमने इस संबंध में 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखा था।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार द्वारा मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की आख़िरकार किसानों की एकजुटता और हमारे लगातार संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी मूंग की फसल को ‘ज़हर’ बता रहे थे, वे आज उसी की खरीदी के आदेश देने को मजबूर हुए।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार शुरू से ही मूंग नहीं खरीदना चाहती थी, उसके बाद उन्होंने 23 मई को मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा साथ ही इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके बाद किसानों की एकजुटता और कांग्रेस पार्टी के प्रयासों ने अंततः भाजपा सरकार की नींद तोड़ यह जीत प्रदेश के हर किसान की जीत हैं।


उमंग सिंघार ने कहा कि जो किसान प्रदर्शन कर रहे थे परेशान हो रहे थे ये उन सबकी जीत है अब सरकार को किसानों की सुनना पड़ेगा कहीं ऐसा ना हो कुछ दिन रजिस्ट्रेशन करके बंद कर दिया जाए किसान के एक एक दाने को सरकार खरीदे यही मेरी मांग है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
4 views • 4 minutes ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
25 views • 25 minutes ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
32 views • 1 hour ago
Richa Gupta
चुनाव खर्च बताने में लापरवाही, निगम चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों पर 2 से 5 साल तक का लगा बैन
राजधानी भोपाल में नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने दो साल से पांच साल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
35 views • 1 hour ago
Richa Gupta
भष्टाचार में लंबित अधिकारियों को नहीं मिलेगी पोस्टिंग, सख्ती से पालन करने के निर्देश
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक और सख्त आदेश जारी किया गया है।
34 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
18 views • 2 hours ago
Richa Gupta
खरगोन जिले में नाव की मदद से बिजली कार्य का मेंटीनेस, ऊर्जा मंत्री ने की कर्मचारियों की प्रशंसा
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खरगोन जिले में 33 केवी लाइन के मेंटीनेस के लिए मंगलवार को नाव की मदद लेना पड़ी। खरगोन जिले में 132 केवी तोरणी अति उच्चदाब ग्रिड से 33 केवी फीडर के माध्यम से अजन गांव, दौड़वा में बिजली वितरण होता है।
30 views • 3 hours ago
Richa Gupta
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन : सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है।
34 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन
मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ और किसानों के साथ चर्चा के बाद लिया गया।
33 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन से खाली होंगे 2 लाख पद, सीएम का ऐलान, नए सिरे से होगी भर्ती
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। एमपी की मोहन यादव सरकार बहुत जल्द 2 लाख पदों पर सरकारी भर्ती निकालने वाली है। इस प्रस्ताव को 17 जून बुधवार को हुई कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। दरअसल प्रदेश में नई प्रमोशन पॉलिसी आने के बाद सरकारी विभागों में प्रमोशन से 2 लाख पद खाली हो जाएंगे। इसके लिए सरकार नए सिरे से भर्ती करेगी।
35 views • 20 hours ago
...