CS ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 की शुरुआत के साथ पर्यटन क्षेत्र को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का शुभारंभ कर कहा कि इससे राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 5 hours ago
24
0
...

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार को एमवीएम ग्राउंड में आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के अंतर्गत बी2बी इवेंट एवंप्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटनक्षेत्र को सशक्त बनाते हुए व्यावसायिक संबंधों को प्रगाढ़ करना है। मुख्यसचिव ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन पवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटनकी झलक प्रस्तुत करती जीवंत प्रदर्शनी “विलेज वाइब्स” का भी उद्घाटन किया।


कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव, अपर मुख्यसचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक MPSTDC डॉ. इलैयाराजा टी, अपर प्रबंध संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड सुश्री बिदिशा मुखर्जी, सहित बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू टूर ऑपरेटर, होटलियर और निवेशक उपस्थित रहे।


ग्रामीण संस्कृति की झलक "विलेज वाइब्स" में

मुख्य सचिव जैन ने “विलेज वाइब्स” प्रदर्शनी में ग्रामीण जीवन, कला और संस्कृति के सजीव प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित बालिकाओं से संवाद किया। साथ ही “मां की रसोई”, ब्लॉक प्रिंटिंग, चंदेरी साड़ी बुनाई, गोंड पेंटिंग और सुविनियर शॉप के लाइव प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान पारंपरिक ढोल और बांसुरी की धुनों से उनका स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इस बार मानसून की तरह ठंड ने भी दी पहले दस्तक, पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी
इस साल मानसून ने तय समय से सात दिन पहले दस्तक दी थी। अब उसी तरह ठंड ने भी अपना असर समय से पहले दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है, जबकि दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
20 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खाते में 29वीं किस्त ट्रांसफर, CM ने कहा - भाई दूज से हो जाएंगे 1500 रुपए
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए दिवाली से पहले एक और बड़ी सौगात आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की।
25 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
तीन बार के विधायक रहे शंकरलाल तिवारी का निधन,दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
सतना के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का रविवार दोपहर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। तिवारी पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और बीते एक सप्ताह से बोलने में असमर्थ थे। वे लगातार तीन बार सतना विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।
49 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP मेट्रो में निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने सहायक प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती डिपुटेशन, कांट्रैक्ट और री-एम्प्लॉयमेंट के आधार पर की जाएगी। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
26 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
CS ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 की शुरुआत के साथ पर्यटन क्षेत्र को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का शुभारंभ कर कहा कि इससे राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
24 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
पीएम मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, इस बड़े संयंत्र का किया वर्चुअल शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली से वर्चुअली इंदौर में बने 30 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले अत्याधुनिक दूध पाउडर संयंत्र का शुभारंभ किया। यह प्लांट इंदौर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा 76.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
26 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
रिकॉर्ड तोड़ ठंड! MP का ये जिला 10 साल बाद सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को राजगढ़ जिला मध्यप्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां ठंड ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
25 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
50000 अतिथि शिक्षकों पर आर्थिक संकट, विभाग ने रोक दिया वेतन
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे पचास हजार अतिथियों के सामने आर्थिक संकट है। नियुक्ति से लेकर अब तक इन्हें वेतन नहीं मिला। तीन माह पहले इनकी भर्ती हुई थी। ई अटेन्डेस नियम के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने वेतन रोक दिया है।
32 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
अभी नहीं लौटा मानसून: MP में 4 दिन तक बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में सर्दी की दस्तक हो गई है लेकिन कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
37 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
फिल्म निर्माण के लिए बालाजी टेली फिल्म्स का एमपी सरकार से करार
फिल्म और टीवी शो के लिए देश की विख्यात कंपनी बालाजी टेली फिल्म्स अब एमपी के लिए फिल्म बनाएगी। इस संबंध में कंपनी ने एमपी सरकार से करार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बालाजी टेली फिल्म की एकता कपूर और मध्यप्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला के बीच फिल्म निर्माण संबंधी अनुबंध का आदान प्रदान किया गया।
32 views • 7 hours ago
...