अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश
अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में गुरुवार को भीषण विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 जून 2025
131
0
...

अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में गुरुवार को भीषण विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। गुजरात राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 लंदन जा रही थी।

आपातकालीन प्रतिक्रिया दल बचाव और राहत कार्यों में लगा


घटनास्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल बचाव और राहत कार्यों में लगा हुआ है। हादसे के बाद अस्पतालों में घायलों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से बात की


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना की घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, वेद-उपनिषद और प्राकृतिक खेती पर रहेगा पूरा ध्यान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (09 जुलाई, 2025) को अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से रिटायरमेंट के बाद वह वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं के साथ 'सहकार-संवाद' कार्यक्रम के दौरान कही।
16 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने वडोदरा पुल हादसे पर जताया शोक, मृतकों को मिलेगा 2 लाख मुआवजा
वडोदरा के ब्रिज हादसे में प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक जताया, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायल यात्रियों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
48 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
महिसागर पुल हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 2 लाख की आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद हादसे में 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायलों को भी राहत राशि देने की बात कही है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
63 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, मलबे से मिले दो शव
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया। घटना स्थल से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं।
64 views • 6 hours ago
Richa Gupta
छह दिन में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के पहले छह दिनों में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 7,579 श्रद्धालुओं का नया जत्था कश्मीर की ओर रवाना हुआ।
61 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप ने अब भारत को दी 500 प्रतिशत टैक्स की धमकी
अमेरिका के राष्ट्रापति डोनाल्ड। ट्रंप यूक्रेन युद्ध बंद नहीं करा पाए तो अब भारत और चीन को रूस के साथ रिश्तों को लेकर धमकाने लगे हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह 500 प्रतिशत टैक्स लगाने पर पूरी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
67 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 5009) बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर में एक पक्षी से टकरा गई। फ्लाइट में सवार 169 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान की जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
18 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की K-6 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से पाकिस्तान के साथ अब चीन की भी उड़ेगी नींद
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी रक्षा उपकरणों पर जोर है। इस बीच, भारत की के-6 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल चर्चा में है। इसकी गति लगभग 9200 किमी/घंटा है।
53 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
आज धरती बनेगी अनोखी घटना की गवाह, 24 घंटे से कम का होगा दिन, पृथ्वी के घूमने की तेज रफ्तार बनी वजह
9 जुलाई पृथ्वी के इतिहास का सबसे छोटा दिन हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है इस अनोखी घटना की वजह पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार पहले से ज्यादा हो जाना है। वैज्ञानिकों ने बुधवार के अलावा 22 जुलाई और 5 अगस्त के दिन भी सामान्य से 1.3-1.51 मिलीसेकंड छोटे होने की संभावना जताई है। इन दिनों में चंद्रमा पृथ्वी के भूमध्य रेखा से सबसे दूर होगा।
69 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
14 महीने में ही कंगना का राजनीति से मोहभंग? बीजेपी सांसद ने कह दी मन की बात
अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत हाल ही में हिमाचल प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र मंडी दौरे को लेकर चर्चा में हैं। हिमाचल में बादल फटने, भारी बारिश के कारण राज्य में आपदा की स्थिति बन गई है। इस बीच कंगना ने अत्मन इन रवि (AiR) पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक अनुभवों पर खुल कर बात की।
58 views • 8 hours ago
...