


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन कीबात के 126वें एपिसोड में भारतीय नौसेना के अभियान 'नाविक सागर परिक्रमा' की खूब तारीफ की और इसे अंजाम देने वाली महिला नौसेना अधिकारियों की बहादुरी को सराहा। जिस पर नाविक सागर परिक्रमा अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने पीएम मोदी की सराहना पर खुशी जाहिर की और इसे गौरवपूर्ण पल बताया।
नौसेना की जांबाज अधिकारियों ने कहा- ये उनके लिए गौरवपूर्ण पल
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 'भारतीयनौसेना की दो जांबाज महिला अधिकारियों ने नाविक सागर परिक्रमा अभियान केदौरान बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया। मैं मन की बात के श्रोताओं को उनकेबारे में बताना चाहता हूं कि वे हैं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए औरलेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के।' पीएम मोदी से तारीफ मिलने पर लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के ने कहा कि 'यह उनके और उनकी साथी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए के लिए गौरवपूर्ण पल है कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उनकी उपलब्धि का जिक्र किया।'
देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने भी कहा कि 'पीएम मोदी द्वारामन की बात कार्यक्रम में उनकी तारीफ किए जाने से वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में बड़े ध्यान से हमारी बात सुनी। जब हमें ये पता चला कि वे हमारे बारे में जानकार रोमांचित थे तो हमें बेहद खुशी हुई। दुनिया के सबसे अलग-थलग स्थानों पर अपने देश और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करके हमें बहुत खुशी मिली और हम इससे गौरवान्वित हैं।'