पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 19 जून 2025
443
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों एवं कई अन्य राजनेताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


पीएम ने किया पोस्ट


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।“ राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।“


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।“


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी बधाई


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में नेता विपक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।


तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सफल, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आप पर ईश्वर की कृपा अनवरत बनी रहे।


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई


वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी सिर्फ राजनेता ही नहीं, नफ़रत के इस दौर में मोहब्बत का विचार हैं, वह उस विश्वास की धड़कन हैं जो इस देश के हर वर्ग के न्याय, समानता और समान भागीदारी के लिए धड़क रही है। जहां विभाजन की आहट है, वहां आप एकता की आवाज़ हैं। यदि किसी को डराया जाता है, तो उसके साथ आप निर्भयता से खड़े होते हैं। अगर सच्चाई पर पहरे लगाए जाते हैं, तब आप सच के प्रहरी बन जाते हैं। आपके अंदर जो संवेदना, साहस और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता है, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। वंचितों की उम्मीद, किसानों की आशा, युवाओं की प्रेरणा, मेरे पथप्रदर्शक एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के समस्त देवी-देवताओं से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
41 views • 13 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
96 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
87 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
88 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
87 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज के दिन भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला था
95 views • 16 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने मथुरा हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानिए क्या मदद दी जाएगी और प्रशासन की कार्रवाई।
88 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
अब अंडे भी सुरक्षित नहीं? लैब टेस्ट में खतरनाक रसायन मिले
भारत में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में हुई एक लैब जांच में अंडे बेचने वाली एक कंपनी के अंडों में नाइट्रोफ्यूरन (Nitrofuran) और नाइट्रोइमिडाजोल (Nitroimidazole) जैसे दो बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित रसायन पाए गए हैं।
106 views • 16 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील: फ्लाइट से निकलने से पहले स्थिति जरूर करें चेक
देश की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
96 views • 18 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
75 views • 19 hours ago
...