1 जुलाई को मध्य प्रदेश में PWD का वृक्षारोपण महाअभियान, एक दिन में लगेंगे एक लाख पौधे
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 जुलाई 2025 को पर्यावरण संरक्षण हेतु 1 लाख पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 9 hours ago
51
0
...

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा औचक निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर माह दो दिन रेंडमली चयनित कार्यों का औचक निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया गया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 11 कार्य पी.आई.यू. (भवन), 06 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 03 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 01 कार्य एन.एच. का सम्मिलित रहा।


समीक्षा बैठक हुई


मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) श्री एस.आर. बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) श्री अनिल श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार श्री आर.के. मेहरा, उपसचिव श्री ए.आर. सिंह सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।


कुटुंब न्यायालय भवन कार्य को बहुत अच्छा पाया गया


समीक्षा में बालाघाट जिले के कुटुंब न्यायालय भवन कार्य को बहुत अच्छा पाया गया, जिसके लिए कार्यपालन यंत्री उदल सिंह उईके, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राव बनसोर एवं उपयंत्री ममता धुर्वे की सराहना की गई। श्योपुर जिले में करहल-सरई-बरगवां मार्ग के कार्य को उत्कृष्ट पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री विष्णु अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी अंजली प्रजापति एवं उपयंत्री एम.सी. दंडोतिया की प्रशंसा की गई।



अनूपपुर जिले में अनूपपुर-दर्री खेरखा मार्ग का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर ठेकेदार मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, गुरुग्राम के विरुद्ध कार्रवाई के लिये निर्देशित किया गया। बुरहानपुर जिले में सिवाल-केरपानी-अमूल्ला परेठा मार्ग में कार्य विलंब पाए जाने पर मैसर्स के.जी. गुप्ता इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंदौर तथा अनूपपुर जिले में कमरोद-चटुआ-टंकीटोला मार्ग के कार्य पर मैसर्स सिद्धि विनायक बिल्डर्स एंड सप्लायर्स, शहडोल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश संबंधित मुख्य अभियंता को दिए गए।


एक लाख पौधों का रोपण किए जाने के निर्देश


मंत्री राकेश सिंह ने 01 जुलाई को एक लाख पौधों का रोपण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा, रखरखाव एवं जियोटैग फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी अधिकारी अपने परिवार सहित भागीदारी करें। सड़क निर्माण के साथ जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 20 सरोवरों का निरीक्षण स्वयं मंत्री करेंगे जबकि 10-10 सरोवरों का निरीक्षण मुख्य अभियंता करेंगे। 08, 09 एवं 10 जून 2025 को चलाए गए निरीक्षण अभियान में चिन्हित सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, सभी अभियंताओं को लोक पथ मोबाइल ऐप में पॉट होल्स एवं सुधार कार्य की जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर बाबा महाकाल ने धारण किया नया मुकुट, वैष्णव तिलक लगाकर हुआ शृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
47 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
45 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
डाउन सिंड्रोम को लेकर WHO की डराने वाली रिपोर्ट, हर साल पैदा हो रहे 37 हजार बच्चे
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डाउन सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित बच्चे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल औसतन क्रोमोजोम बढ़ने से होने वाली इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित 37 हजार बच्चे जन्म ले रहे हैं।
47 views • 5 hours ago
Richa Gupta
1 जुलाई को मध्य प्रदेश में PWD का वृक्षारोपण महाअभियान, एक दिन में लगेंगे एक लाख पौधे
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 जुलाई 2025 को पर्यावरण संरक्षण हेतु 1 लाख पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।
51 views • 9 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025
मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेशभर के 55 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है।
78 views • 9 hours ago
Richa Gupta
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा परिणाम जारी, चयनित उम्मीदवारों को CM डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ
MP महिला बाल विकास भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। 650 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं।
69 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
"भक्ति, भस्म और बंदोबस्त: 21 जून 2025 की महाकाल भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब"
महाकालेश्वर मंदिर में 21 जून की सुबह भस्म आरती के पावन अवसर पर भक्ति, विधि-विधान और सुरक्षा प्रबंधन का दुर्लभ संगम देखने को मिला।
50 views • 2025-06-21
Richa Gupta
सरकार ने लागू की सरकारी शिक्षकों के लिए नई ई-हाजिरी प्रणाली, 23 जून से शुरू
मध्यप्रदेश सरकार ने 23 जून से सरकारी शिक्षकों के लिए ई-हाजिरी प्रणाली शुरू की है। 1 जुलाई से सभी जिलों में यह अनिवार्य होगी। जानिए नई व्यवस्था के नियम और फायदे।
71 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में हाइड्रो पावर की वृहद सम्भावना
भारत के ऊर्जा संसाधनों में जलविद्युत एक महत्वपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। मध्यप्रदेश, अपनी भौगोलिक बनावट और नदियों की बहुलता के कारण जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं से युक्त है। राज्य की सरकार भी इन संसाधनों के उपयोग हेतु योजनाएं बना रही है।
29 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में उद्योग क्रांति: संभावनाएं, चुनौतियाँ और मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका
मध्यप्रदेश, जो लंबे समय तक कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना गया है, अब उद्योगिक विकास की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने "उद्योग क्रांति" का नारा दिया है। यह क्रांति केवल नारा नहीं बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जिसके तहत निवेश, बुनियादी ढांचा, रोज़गार और टेक्नोलॉजी को केंद्र में रखकर नीति बनाई जा रही है।
44 views • 2025-06-21
...