महिला पर्यवेक्षक परीक्षा परिणाम जारी, चयनित उम्मीदवारों को CM डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ
MP महिला बाल विकास भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। 650 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
65
0
...

एमपीईएसबी ने महिला एवं बाल विकास लिए आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 7 मार्च से 13 अप्रैल 2025 तक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है।


नवचयनित 650 प्रतिभागी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार कर्मचारियों, किसान, गरीब, युवा, महिलाओं सहित समाज सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास पथ पर सदैव अग्रसर रखने में राज्य के सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका है।


11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें से 4000 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों के चयन उपरांत इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है। शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है।


3756 पदों पर पोस्टिंग की जा चुकी है


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कर शासकीय कार्यालयों में क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का निजी जीवन भी सुगम और आनंदमय बने, इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के लंबित वेतन भत्तों सहित क्रमोन्नति एवं पदोन्नति का लाभ पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार सबके हितों का ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर बाबा महाकाल ने धारण किया नया मुकुट, वैष्णव तिलक लगाकर हुआ शृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
29 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
31 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
डाउन सिंड्रोम को लेकर WHO की डराने वाली रिपोर्ट, हर साल पैदा हो रहे 37 हजार बच्चे
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डाउन सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित बच्चे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल औसतन क्रोमोजोम बढ़ने से होने वाली इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित 37 हजार बच्चे जन्म ले रहे हैं।
28 views • 1 hour ago
Richa Gupta
1 जुलाई को मध्य प्रदेश में PWD का वृक्षारोपण महाअभियान, एक दिन में लगेंगे एक लाख पौधे
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 जुलाई 2025 को पर्यावरण संरक्षण हेतु 1 लाख पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।
46 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025
मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेशभर के 55 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है।
68 views • 6 hours ago
Richa Gupta
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा परिणाम जारी, चयनित उम्मीदवारों को CM डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ
MP महिला बाल विकास भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। 650 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं।
65 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
"भक्ति, भस्म और बंदोबस्त: 21 जून 2025 की महाकाल भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब"
महाकालेश्वर मंदिर में 21 जून की सुबह भस्म आरती के पावन अवसर पर भक्ति, विधि-विधान और सुरक्षा प्रबंधन का दुर्लभ संगम देखने को मिला।
46 views • 2025-06-21
Richa Gupta
सरकार ने लागू की सरकारी शिक्षकों के लिए नई ई-हाजिरी प्रणाली, 23 जून से शुरू
मध्यप्रदेश सरकार ने 23 जून से सरकारी शिक्षकों के लिए ई-हाजिरी प्रणाली शुरू की है। 1 जुलाई से सभी जिलों में यह अनिवार्य होगी। जानिए नई व्यवस्था के नियम और फायदे।
65 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में हाइड्रो पावर की वृहद सम्भावना
भारत के ऊर्जा संसाधनों में जलविद्युत एक महत्वपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। मध्यप्रदेश, अपनी भौगोलिक बनावट और नदियों की बहुलता के कारण जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं से युक्त है। राज्य की सरकार भी इन संसाधनों के उपयोग हेतु योजनाएं बना रही है।
29 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में उद्योग क्रांति: संभावनाएं, चुनौतियाँ और मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका
मध्यप्रदेश, जो लंबे समय तक कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना गया है, अब उद्योगिक विकास की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने "उद्योग क्रांति" का नारा दिया है। यह क्रांति केवल नारा नहीं बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जिसके तहत निवेश, बुनियादी ढांचा, रोज़गार और टेक्नोलॉजी को केंद्र में रखकर नीति बनाई जा रही है।
42 views • 2025-06-21
...