सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक को शुक्रवार, 16 मई को हटा दिया गया है।


Ramakant Shukla
Created AT: 16 मई 2025
255
0

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक को शुक्रवार, 16 मई को हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छुट्टियों पर रोक लगाने का फैसला किया था।
सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटा
करीब एक हफ्ते पहले इससे जुड़ा आदेश जारी हुआ था। जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस लौटने के आदेश दिए गए थे। सरकार ने 13 विभागों में तत्काल प्रभाव से छुट्टी रद्द करने के आदेश दिए थे। जिनमें गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग भी शामिल थे। इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को केवल मंत्रालय से अनुमति लेकर छुट्टी लेने के आदेश थे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम