


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अरुण साव ने कहा कि, राहुल गांधी को देश में भ्रम फैलाने की राजनीति बंद करनी चाहिए। सनातन के प्रति उनके मन में जो घृणा है वो बार-बार उजागर होती है।
कांग्रेस पार्टी से राष्ट्र हित देखा नहीं जा रहा है
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी से राष्ट्र हित देखा नहीं जा रहा है। बार-बार देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। मल्लिकार्जुन खरगे इस तरह का बयान देकर देश की जनता का अपमान कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
राहुल गांधी क्या बोलते हैं, वे खुद नहीं जानते
राहुल गांधी के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, राहुल गांधी क्या बोलते हैं, वे खुद नहीं जानते। राहुल गांधी केवल इसलिए बेचैन हैं कि किसी तरह उनकी राजनीतिक दुकानदारी चले। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में भारत की एक नई तरह की पहचान बना रहे हैं। राहुल गांधी इस तरह बात करके केवल अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाना चाहते हैं।