


मध्य प्रदेश के आसपास फिर मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इससे 3-4 दिन प्रदेश के दक्षिण, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में बरिश के आसार हैं। रविवार को बैतूल में 6 मिमी, पचमढ़ी में 12 मिमी और रायसेन में 16 मिमी बारिश हुई। भोपाल में भी दोपहर बाद बादल छाए और कई इलाकों में वर्षा हुई।
सीजन में साढ़े चार इंच ज्यादा बारिश
इस बार प्रदेश में मानसून सीजन का कोटा पूरा हो गया। 1 जून से 30 सितंबर तक औसतन 949.5 मिमी बारिश होती है, अब तक साढ़े 4 इंच ज्यादा 1067.2 मिमी हो चुकी है।
एक बार फिर मानसून की धमाकेदार एंट्री
मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। आज सोमवार 15 सितंबर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा और भारतीय मौसम विभाग, भोपाल (IMD) ने 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह खबर प्रदेशवासियों के लिए हैरानी का कारण बनी हुई है क्योंकि कई हिस्सों में मानसून के विदा होने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब मानसून एक बार फिर पूरे जोश के साथ एक्टिव हो गया है।
IMD भोपाल के मुताबिक, एमपी के 33 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अगले 48 घंटे तक मूसलधार बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 15 सितंबर से 17 सितंबर तीन दिन तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अरब सागर में बना लो-प्रेशर एरिया और पाकिस्तान-राजस्थान की तरफ बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह सिस्टम सक्रिय हुआ है।