


राजधानी भोपाल में आज हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और योगदान के लिए विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में होगा। इस अवसर पर भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान के तहत आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सम्मानों से विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली विभूतियाँ-
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान प्रशांत पोळ, जबलपुर (2024)
लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल (2025)
राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया (2024)
डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड (2025)
राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस (2024)
पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (2025)
राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल (2024)
डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल (2025)
राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम (2024)
डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली (2025)