सोमवती अमावस्या पर करें येअचूक उपाय, खुशियों से भर जाएगा आपका जीवन
शास्त्रों के अनुसार, यदि सोमवार के दिन अमावस्या पड़ती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 मई 2025
196
0
...

शास्त्रों के अनुसार, यदि सोमवार के दिन अमावस्या पड़ती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों का पिंडदान और तर्पण करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।


कब है सोमवती अमावस्या?


इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को पड़ रही है। यह तिथि भगवान शिव की कृपा पाने के बहुत ही उत्तम मानी जाती है।


सोमवती अमावस्या के उपाय


  1. पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
  2. पितृ दोष से मुक्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन काले तिलों का दान करना चाहिए। इससे पितरों की कृपा तो प्राप्त होती है, साथ ही करियर के क्षेत्र में भी बरकत आती है।
  3. सोमवती अमावस्या को गंगाजल और बिल्वपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। इस उपाय को करने से धन धान्य से जुड़ी परेशानियों से आपको मुक्ति मिलती है।
  4. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए.पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों का निवास माना जाता है। पीपल की जड़ में पानी डालने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। ये उपाय आपके समस्त दुखों को दूर कर सकता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
हरतालिका तीज 2025: श्रद्धा, तप और नारी शक्ति का दिव्य पर्व – 26 अगस्त को
हरतालिका तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में स्त्री के आत्मबल, प्रेम, तपस्या और साधना का ऐसा प्रतीक है, जो केवल पारंपरिक धार्मिक अनुशासन नहीं, बल्कि आत्मिक जागरण का गहरा संदेश देता है। वर्ष 2025 में यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा, जो भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। यह दिन विशेष रूप से विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी होता है।
27 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
अध्यात्म का महज़ मार्ग नहीं, एक जीवन परिवर्तन यात्रा है कैलाश-मानसरोवर
कैलाश-मानसरोवर यात्रा मात्र एक तीर्थयात्रा नहीं, यह आत्मा की पुकार है — एक ऐसा दिव्य आमंत्रण जो मनुष्य को उसकी सांसारिक सीमाओं से उठाकर अध्यात्म के अग्निपथ पर ले जाता है। यह वह मार्ग है जहाँ शरीर की थकान, मन की उथल-पुथल और जीवन के सारे झूठे दंभ छूट जाते हैं, और शेष रह जाता है केवल एक साधक — जो शिव के साक्षात् सान्निध्य की खोज में होता है।
77 views • 2025-07-31
Sanjay Purohit
गोस्वामी तुलसीदास जयंती: लोकभाषा में धर्म, भक्ति और संस्कार की पुनर्स्थापना
श्रावण शुक्ल सप्तमी, जिसे संत तुलसीदास जयंती के रूप में मनाया जाता है, केवल एक महाकवि की जन्मतिथि नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना की पुनर्जागरण-तिथि है। गोस्वामी तुलसीदास न केवल एक भक्त थे, न केवल कवि थे, बल्कि वे उस युग के समाज सुधारक, धर्म पुनर्स्थापक और लोक चेतना के महान वाहक थे।
107 views • 2025-07-31
Sanjay Purohit
सावन के अंतिम सोमवार पर करें शिव की विशेष आराधना, मिलेगी महादेव की कृपा
सावन का महीना अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। हिंदू धर्म में सावन मास को भगवान शिव का अत्यंत प्रिय माना जाता है। पुराणों में भी सावन के महीने को बहुत महत्व दिया गया है। इस मास में आने वाले सोमवार विशेष फलदायी माने जाते हैं क्योंकि ये दिन भगवान शिव को समर्पित होते हैं।
114 views • 2025-07-30
Richa Gupta
नाग पंचमी आज, इस विधि से करें पूजा-अर्चना, मंत्र जाप, मिलेगा आशीर्वाद
सावन माह में पड़ने वाली नाग पंचमी का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। नाग पंचमी श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।
72 views • 2025-07-29
Sanjay Purohit
सावन के सोमवार और शिवालय: आत्मा से शिव तक की यात्रा
सावन का महीना हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह समय केवल मौसम की ठंडक और हरियाली का ही नहीं, बल्कि आत्मा की तपस्या और भक्ति की अग्नि में तपने का भी होता है। इस माह के सोमवार—जिन्हें 'सावन सोमवार' कहा जाता है—शिव भक्ति की चरम अवस्था माने जाते हैं।
87 views • 2025-07-28
Richa Gupta
सावन की चतुर्थी पर आज गणेश-शिव पूजन का महासंयोग, इस विधि से करें पिता-पुत्र की आराधना
हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है। आज का दिन खास है, आज विनायक चतुर्थी का शुभ पर्व है। इस दिन लोग भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए व्रत-पूजन करते हैं।
71 views • 2025-07-28
Sanjay Purohit
सनातन धर्म और नाग पंचमी: श्रद्धा, परंपरा और जीवों की रक्षा का उत्सव
सनातन धर्म की परंपराएँ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, जीव-जंतु, और समग्र सृष्टि के प्रति गहन संवेदनशीलता और सम्मान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हीं परंपराओं में एक विशिष्ट पर्व है नाग पंचमी, जो विशेष रूप से नागों की पूजा और उनके संरक्षण को समर्पित है।
42 views • 2025-07-27
Sanjay Purohit
इस बार कब है राखी का त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
70 views • 2025-07-25
Sanjay Purohit
सावन, हरियाली और श्रृंगार — सनातन संस्कृति की त्रिवेणी
सावन मात्र एक ऋतु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा को छू लेने वाला एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह वह कालखंड है जब आकाश से बूंदें नहीं, वरन् देवी-आशीर्वाद बरसते हैं। धरती माँ का आँचल हरियाली से सज जाता है और स्त्री का सौंदर्य, श्रृंगार और भावनात्मक गहराई अपने चरम पर पहुँचती है।
91 views • 2025-07-25
...