


आए दिन सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बीते सोमवार की सुबह जो खबर आई, वो गोल्ड लवर्स के चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आई। दिल्ली, मुंबई से लेकर लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद तक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी लंबे समय से सोने की खरीदारी टाल रहे थे, तो अब मौका है कि एक बार फिर बाज़ार का रुख कर लें।
सोने की कीमतों में कितनी गिरावट ?
अधिकतर शहरों में 24 कैरेट सोना 160 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
22 कैरेट गोल्ड में 150 रुपए की गिरावट देखी गई है।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (Per 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट कीमत (₹) गिरावट (₹) 22 कैरेट कीमत (₹) गिरावट (₹)
दिल्ली 95,660 -160 87,770 -150
मुंबई 95,510 -160 87,550 -150
लखनऊ 95,660 -160 87,770 -150
पटना 95,560 -140 87,600 -150
जयपुर 95,660 -160 87,770 -150
नोएडा 95,660 -160 87,770 -150
इंदौर 95,560 -140 87,600 -150